Muay Thai Sports : बड़ी खबर…! रायपुर के इन 2 म्यू थाई खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान…वियतनाम में एशियाई चैंपियनशिप के लिए रवाना

Spread the love

रायपुर, 18 जून। Muay Thai Sports : छत्तीसगढ़ के दो म्यू थाई खिलाड़ी शुभम कुमार निषाद और भावजोत सिंह कोहली वियतनाम में आयोजित सीनियर एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 20 से 26 जून 2025 तक थाई गुयेन प्रांत में आयोजित होगी।

दोनों खिलाड़ी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी, रायपुर के प्रशिक्षु हैं और भारतीय टीम के 29 सदस्यीय दल का हिस्सा हैं। यह दल 19 जून को वियतनाम के लिए रवाना होगा।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुभम और भावजोत को राज्य म्यू थाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, एकेडमी के संचालक अमन यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या अग्रवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी आर्यन पटेल, आदित्य सोलंकी, भार्गवी उइके, शिवानी वर्मा और अन्य खिलाड़ियों के परिजनों ने शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ म्यू थाई टीम (Muay Thai Sports) ने असम में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 26 पदक जीते थे, जिसमें 6 स्वर्ण, 4 रजत, 12 कांस्य और 4 सांत्वना कांस्य शामिल थे। इन पदक विजेताओं में शुभम कुमार निषाद भी शामिल थे।

वियतनाम में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में शुभम और भावजोत की भागीदारी छत्तीसगढ़ म्यू थाई के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और राज्य के खेल जगत में एक नई उम्मीद जगाती है।