Spread the love

रायपुर, 04 जनवरी। Mukesh Chandrakar Murder Update : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में इस वक्त की बड़ी अपडेट सामने आई है। मुकेश चंद्राकर का हत्यारा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की पुलिस तलाश कर रही है। दावा है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

दरअसल स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी की शाम से लापता थे। परिजनों ने इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। शुक्रवार की देर शाम को मुकेश का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में मिला था। इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इधर पुलिस ने इस मामले में मुकेश चंद्राकार की हत्या के मुख्य आरोपी रितेश चंद्रकार और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ठेकेदार सुरेश अब भी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार हुए आरोपी हत्या का पूरा राज खोलेंगे।

दिल्ली से पकड़कर लाई पुलिस 

इस घटना के सामने आते ही एक टीम को दिल्ली रवाना कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि मुकेश का मर्डर करने के बाद आरोपी रितेश भाग गया था। जबकि ठेकेदार सुरेश भी फरार है। दिल्ली गई पुलिस की टीम ने आरोपी रितेश और उसके साथ दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार सुरेश की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

शव पर कई जगहों पर गंभीर चोट

पुलिस द्वारा किए गए पंचनामे में पत्रकार मुकेश चंद्राकर के शव पर कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उनके सिर पर सात जगह नुकीले हथियार से वार के निशान पाए गए, जबकि माथे पर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि उनकी हत्या गला घोंटकर की गई है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भाई को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य आरोपी फरार बताए जा (Mukesh Chandrakar Murder Update) रहे है।

You missed