Municipal Corporation Elections : छत्तीसगढ़ में मेयर-अध्यक्ष आरक्षण लॉटरी थोड़ी देर से होगी जारी…! रायपुर-बिलासपुर सहित 8 निगमों का होगा फैसला

Spread the love

रायपुर, 07 जनवरी। Municipal Corporation Elections : रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर की सीट का आरक्षण होगा।

रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण आज लॉटरी से होगा। रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति, अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित होगा।

8 नगर निगमों में ओबीसी वर्ग के लिए लॉटरी से 4 सीटें तय की जाएंगी। 8 नगर निगम जिनमें ओबीसी वर्ग की सीटों का चयन होगा उसमें बिलासपुर, चिरमिरी, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, भिलाई, बिरगांव, भिलाई चरौदा शामिल हैं। रिसाली पिछले चुनाव में ओबीसी महिला सीट थी, लेकिन अब यह जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति में शामिल हो गई है।

सुबह 10.30 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रकिया शुरू होगी। इसके बाद 11.30 बजे से नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और 12.30 बजे से नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया होगी।

2004 के चुनाव में आरक्षण का रोटेशन शुरू हुआ। इस रोटेशन के आधार पर 2014 में रोटेशन पूरा हो गया। 2019 से नया रोटेशन शुरू हुआ। इसके अनुसार 2004 में जो-जो सीटें ओबीसी आरक्षित हुईं, वे ही चक्र शुरू होने के कारण दोबारा ओबीसी हुईं।

जैसे 2009 में कोरबा ओबीसी सीट थी, वह 2019 में भी ओबीसी रही। राजनांदगांव भी 2004 के बाद 2019 में ओबीसी आरक्षित हुई। इसी रोटेशन के आधार पर रायपुर को भी 2004 के बाद 2019 में ओबीसी होना था, लेकिन यहां महापौर की सीट को ओबीसी वर्ग ना कर अनारक्षित कर दिया गया।

33% महिलाओं के लिए आरक्षित

अनारक्षित और ओबीसी आरक्षित सीटों में से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए निकाला जाएगा। 11 सीटों में से सात सीटें अनारक्षित के लिए रहेंगी। चार ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण के बाद ओबीसी और बची हुई अनारक्षित सीटों में महिलाओं का आरक्षण होगा। इस तरह 14 निगम में 7 अनारक्षित सीटें हैं, इनमें दो महिलाओं के लिए और 4 ओबीसी, जिसमें एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेगी।