Spread the love

बलौदाबाजार, 13 सितंबर। Murder in Balodabazar : जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आरोपियों ने मासूम बच्चे तक को नहीं छोड़ा। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।

अंध विश्वास के चलते हत्या

दरअसल, ये पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद का है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। एक मासूम बच्चे समेत उनकी माता-पिता और दादी की निर्मम हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टोनही के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी परिवार में एक बच्चे को भूत बाधा थी, जिसके लिए मृतक परिवार को जिम्मेदार माना जा रहा था। वहीं मृतक परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी दोषी माना जा रहा था, लेकिन वे घर पर नहीं थे, इसलिए जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। फोरेंसिक की टीम भी बलौदाबाजार से बुलाई गई।

हिरासत में तीन लोग

जानकारी के मुताबिक मरने वालें में चेतराम, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले शामिल है। स्थानीय लोगों की मानें तो जादू-टोना के शक में हत्या को अजाम दिया गया है।

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी मृतक एक ही घर परिवार के हैं। एक मासूम बच्चे सहित उनकी मां-पिता और दादी की हत्या कर दी गई है। मामले में तीन को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि, छरछेद में आज शाम घटना हुई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या की गई हैं। देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि कुल्हाड़ी या टंगिया से मारा गया है। तीन संदेहियों से पूछताछ की जा रही हैं। FSAL की टीम घटनास्थल का मुआयना करेगी फिर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आगे की कार्रवाई हम कर रहे हैं।