Murder of BJP Leader : बिग ब्रेकिंग…अपराधियों के हौसले बुलंद…! घर में घुसकर BJP नेता के सीने में दागी 6 गोलियां…मौके पर मौत…देखें VIDEO

Spread the love

भिंड, 08 मार्च। Murder of BJP Leader : भिंड में शुक्रवार तड़के होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संचालक उस समय अपने होटल में ही सो रहे थे। गोली मारने के बाद आरोपित भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि गोली किसने और क्यों मारी है।

भिंड में पन्ना होटल के संचालक और भाजपा नेता प्रणाम जैन अपने होटल में सो रहे थे। शुक्रवार तड़के अज्ञात हमलावर होटल में उनके कमरे में पहुंचा और उन्हें गोली मार दी। गोली भाजपा नेता के पेट में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी जब जैन के कमरे में पहुंचे तो उन्हें लहूलुहान पाया। लेकिन तब तक होटल संचालक को गोली मारने वाला भाग चुका था।

होटल के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करना शुरू कर दिया है। पुलिस हमलावर के बारे में सुराग तलाश रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस ने होटल संचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज (Murder of BJP Leader) दिया है।