रायपुर, 25 मई। Nautapa 2025 from Today : आज, 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जो 8 जून तक चलेगा। यह वह समय है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं और पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में यह अवधि सूर्य देव की पूजा और आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
वैसे तो नौतपा के शुरुआती 9 दिन सबसे गरम होते हैं, लेकिन ये 15 दिन की अवधि होती है, जिसमें सबसे अधिक भीषण गर्मी पड़ती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये नक्षत्र 15 दिन तक रहता है। पर शुरू के 9 दिन नौतपा कहलाते हैं। इन दिनों में तापमान बहुत ज्यादा होता है। नौतपा न केवल प्रकृति के ताप का संकेत है, बल्कि यह शरीर, मन और पर्यावरण को शुद्ध करने का काल भी माना गया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार इस समय की गई तपस्या, सेवा और दान अत्यंत फलदायी होते हैं।
नौतपा में सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय
- सूर्य देव को जल अर्पित करें:
- प्रत्येक दिन सूर्योदय से पूर्व तांबे या पीतल के कलश में हल्दी, कुमकुम, अक्षत, मिश्री और लाल फूल मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- इससे कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
- हल्दी का तिलक करें:
- नौतपा में नहाने के बाद हल्दी का तिलक करने से मानसिक शांति मिलती है और ग्रहों की स्थिति अनुकूल होती है।
- शिवलिंग पर हल्दी का लेप लगाएं:
- शिवलिंग पर हल्दी का लेप लगाने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और सफलता प्राप्त होती है।
- नारियल पानी अर्पित करें:
- नौतपा में सूर्य देव को नारियल का पानी अर्पित करने से ग्रह दोष कम होते हैं और व्यापार में तरक्की होती है।
- काले तिल अर्पित करें:
- काले तिल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और अकाल मृत्यु का योग टलता है।
- जौ अर्पित करें:
- जौ अर्पित करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और रुके काम पूरे होते हैं।
- गुड़ अर्पित करें:
- गुड़ अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और रोग दोष दूर होते हैं।
- केसर और दूध अर्पित करें:
- केसर और दूध अर्पित करने से मान-सम्मान बढ़ता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें:
- यह स्तोत्र सूर्य देव के आशीर्वाद को प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। इसे रोजाना पढ़ने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नौतपा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
- नौतपा में सूर्योदय से पूर्व सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- रविवार के दिन सूर्योदय से पहले सूर्य से संबंधित वस्त्र, चावल, ताम्बूल, गुड़ या कोई अन्य दान करें।
- हर दिन सूर्य नमस्कार करें और श्वेतार्क वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- जल, दही, दूध, गुड़, नारियल पानी, फल आदि का दान करें।
नौतपा के दौरान सावधानियां
- नौतपा के दौरान हीट स्ट्रोक से बचने के लिए धूप में बाहर न निकलें।
- यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर और शरीर को ढककर निकलें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- लहसुन, बैंगन और नॉनवेज से परहेज करें।
नौतपा (Nautapa 2025 from Today) के 9 दिनों में सूर्य देव की पूजा और आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।