बीजापुर, 1 फ़रवरी| Naxal Encounter In Bijapur : जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है| सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है| मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरमाद कर लिए गए हैं| तोड़का के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है|
दरअसल, माओवादियों के सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर के तोड़का व कोरचोली के जंगल रवाना हुई (Naxal Encounter In Bijapur)थी| सुरक्षाबलों की ओर से यह ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा था, जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मुठभेड़ में कड़ा जवाब दिया|
फिलहाल, इलाके में गोलीबारी जारी है| इस सफलता को सुरक्षाबलों ने अपनी महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा है, जो नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है|