Naxal Search Operation: Big update in Gariaband encounter...! More than 10 female and male Naxalite bodies recovered so farNaxal Search Operation
Spread the love

पन्ना, 12 अक्टूबर। Naxal South Bastar Division : नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी किया है। बीजापुर के रेखापल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ मामले में नक्सलियों के दक्षिण सब डिवीजन एरिया कमेटी ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर पीएलजीए सदस्य समेत दो ग्रामीणों की हत्या का आरोप लगाया है।

बता दें कि, बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने 3  नक्सलियों को ढेर कर दिया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से रुक-रुककर फायरिंग चल रही थी। फिलहाल, गोलीबारी रुक गई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को ऑपरेशन पर भेजा गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो गई। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है ये अभी स्पष्ट नहीं है। सारे जवान सुरक्षित हैं।