Naxalite Encounter : बिग ब्रेकिंग…! 8 नक्सली ढेर…1 जवान शहीद…2 जवान घायल

Spread the love

नारायणपुर 15 जून। Naxalite Encounter : पुलिस नक्सल आपरेशन में एक और बड़ी कामयाबी जवानों को मिली है। अबूझमाड़ के इलाके में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की भी खबर है। ये जवान एसटीएफ का बताया जा रहा है, वहीं दो जवान घायल हैं। नक्सलियों के और भी हताहत होने की जानकारी सामने आ रही है। ये आपरेशंस एसटीएफ की तरफ से चलाया गया था। ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के कुतुल के जंगल में हुई है। ये कुतुल का क्षेत्र वही है, जिसे बस्तर में नक्सलियों की राजधानी कही जाती है।

ये नक्सलियों का सुरक्षा घेरा माना जाता है, जहां पुलिस फोर्स के पहुंचने की गुंजाईश ना के बराबर होती है।कुतुल के क्षेत्र में घुसकर नक्सलियों के खिलाफ आपरेशंस चलाना बहुत बड़ी कामयाबी है। अबूझमाड़ के कुतुल, फरसेबेड़ा और कोड़तामेटा के एरिया में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशंस चल रहे थे।

उसी आपरेशंस के दौरान आज मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं दो जवानों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। जवानों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश भी जारी है। जानकारी के मुताबिक अभी भी इलाके में आपरेशंस चल रहे हैं। कुछ और नक्सलियों के मारे जाने की भी जानकारी आ सकती (Naxalite Encounter) है।