Naxali Movement : खतरनाक…! जवानों ने किया नक्सली मंसूबों को नाकाम…ये VIDEO ड्रोन शॉर्ट…दहला देगा…देखें

Spread the love

बीजापुर, 7 नवंबर। Naxali Movement : नक्सली मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ड्रोन अब काफी कारगर साबित हो रहे हैं। अब जवान ड्रोन से मिले वीडियो और फुटेज के आधार पर नक्सलियों पर सीधा हमला भी कर रहे हैं। इसका उदाहरण आज वीडियो ड्रोन कैमरे में कैद हुआ।

मुठभेड़ में जवानों के एंबुश में बुरे फंसे माओवादी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज संपन्न हुआ। इस चुनाव में नक्सली बस्तर में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे पर जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कई नक्सली घायल हुए हैं। जवानों के ड्रोन कैमरे में नक्सली अपने घायल साथियों को कंधे में ढोकर ले जाते दिख रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान जवानों के एंबुश में माओवादी बुरे फंसे। पदेडा में नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ी।

बता दें कि आज दोपहर विधानसभा चुनाव के दौरान सर्चिंग पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच गंगालूर मार्ग पर मुठभेड़ हुई थी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली उल्टे पैर भागने को मजबूर हुए थे। यह घटना जवानों के ड्रोन कैमरे में कैद हुई है, जिसमें 100 से भी ज्यादा नक्सलियों का मूवमेंट कैद हुआ। इस दौरान मुठभेड़ में नक्सली अपने घायल साथियों को कंधे में ढो कर ले जाते भी दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा कि नक्सली काफी संख्या में जवानों पर हमला करने पहुंचे थे। जवानों की फायरिंग में शुरुआती मुठभेड़ में ही 2 नक्सली घायल हो गए और माओवादी उल्टे पैर भाग (Naxali Movement) निकले।

देखें वीडियो