Naxalites Plan Failed : बीजापुर से बड़ी खबर…! जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम…जमीन में दबा 5 किलो का IED किया गया डिफ्यूज…यहां देखें VIDEO

Spread the love

बीजापुर, 05 अक्टूबर। Naxalites Plan Failed : बीजापुर में जवानों ने IED बम को डिफ्यूज़ करते हुए नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5 किग्रा का 01 IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए IED को प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था I वहीं जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई I 

मिली जानकारी के अनुसार DRG बीजापुर, COBRA ,202 और BDS की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाईनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5 किग्रा का 1 IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलो को निशाना बनाने के लिए IED लगाया था। जिसे सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से IED बरामद कर सुरक्षित निष्क्रिय किया।