Congress's List: Appointed Leader of Opposition and Deputy Leader of Opposition in Municipal Corporations...See the full listCongress
Spread the love

बिलासपुर, 30 जनवरी। Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके द्वारा नाम नामांकन पत्र के साथ ओबीसी वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जानबूझकर जमा नहीं किया गया है। जो कि स्पष्ट तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधि हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल जो पूर्व में भी वार्ड क्रमांक-13 (मंगला) पंडित दीनदयाल नगर का पार्षद था, जिन्हें वर्तमान में फिर से नगर निगम बिलासपुर के चुनाव में पुनः कांग्रेस पार्टी ने वार्ड क्रमांक 13 से प्रत्याशी बनाया था। उनके द्वारा नाम नामांकन पत्र के साथ ओबीसी वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जानबूझकर जमा नहीं किया गया है। जो कि स्पष्ट तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधि हैं।

इस कुकृत्य के द्वारा श्याम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने का काम किया है और कांग्रेस पार्टी के साथ घोर धोखा किया है। श्याम पटेल को को बीजेपी को सीधे तौर पर लाभ पहुँचाने के कारण आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता हैं। उक्त विज्ञप्ति को जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने जारी किया है।

भाजपा प्रत्याशी बने निर्विरोध पार्षद

बिलासपुर नगर निगम के मंगला वार्ड 13 में इस बार कोई चुनाव नहीं होगा। जांच के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए, जिससे भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध पार्षद बन गए। कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन जाति प्रमाणपत्र न जमा करने के कारण रद्द हुआ, जिसके बाद पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते (Nikay Chunav) हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि, कोरबा में नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड संख्या 13 में भाजपा प्रत्याशी शिवमती नीतू पटेल के निर्विरोध जीत हासिल की। वार्ड से उन्हें उन्होंने एकमात्र नामांकन दाखिल किया है। जबकि इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित की गई सीता पटेल ने रिश्तेदारी की वजह से नामांकन में रुचि नहीं ली। जीत को सुनिश्चित मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नारेबाजी की।

You missed