Spread the love

नई दिल्ली, 10 मई| Not Snake Its Demon : वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख लोगों को हैरानी तो होती ही है लेकिन उसके साथ-साथ उन्हें भय भी लगने लगता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा (Not Snake Its Demon)है। जिसमें एक विशालकाय एनाकोंडा को नदी के बीचोबीच तैरते हुए देखा जा सकता है। एनाकोंडा को सांप प्रजाति का सबसे बड़ा सांप माना जाता है। जिसका आकार किसी दानव से कम नहीं होता। 

पानी में तैरते दिखा एनाकोंडा सांप

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एनाकोंडा सांप पानी में सरसराते हुए तैर रहा है। यह सांप देखने में इतना विशालकाय लग रहा है कि ये इंसानों को एक झटके में ही निगल जाएगा। शायद आपने हॉलीवुड फिल्म एनाकोंडा देखी भी होगी। जैसा सांप उस मूवी में दिखाया गया था ठीक वैसा ही सांप नदी में तैरते हुए दिख रहा (Not Snake Its Demon)है। एनाकोंडा सांप के ठीक ऊपर एक हेलीकॉप्टर गुजरते दिख रहा है। जिसमें बैठा एक शख्स  इस एनाकोंडा सांप का वीडियो बनाता नजर आ रहा है।

सांप को देख गुम हो गई लोगों की सिट्टी-पिट्टी

वायरल हो रहे इस वीडियो को अमेजन के जंगल का नजारा बताया जा रहा है। जहां जंगल के बीचोबीच गुजर रही नदी में यह काले रंग का विशालकाय एनाकोंडा सांप देखा गया। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर डॉक्टर शीतल यादव नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @Sheetal2242 से शेयर किया (Not Snake Its Demon)है।

जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 8 लाख लोगों ने देखा और 13 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- अमेजन के जंगल में एक बार फिर एक बडे़ एनाकोंडा सांप को देखा गया। मात्र 8 सेकेंड के इस वीडियो में एनाकोंडा सांप का यह रूप जिसने भी देखा उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।