Notice to BJP Leader : भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का डर्टी Video वायरल…! पार्टी ने जारी किया नोटिस…क्या लिखा यहां देखें

Spread the love

गोंडा, 26 मई। Notice to BJP Leader : गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ पार्टी कार्यालय में आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कश्यप से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

एक सप्ताह के भीतर मांगा स्पष्टीकरण

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अमर किशोर कश्यप और एक महिला को पार्टी कार्यालय में आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कश्यप को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। नोटिस में इस कृत्य को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता बताया गया है।

अमर किशोर कश्यप का बयान

अमर किशोर कश्यप ने इस वीडियो को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि 12 अप्रैल को एक महिला कार्यकर्ता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने अपनी गाड़ी से उसे पार्टी कार्यालय लाकर मदद की। सीढ़ियों पर चक्कर आने पर उन्होंने उसे सहारा दिया, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत

वीडियो वायरल होने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष को गुमनाम पत्र भेजा गया है। इसमें जिलाध्यक्ष की शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में कहा गया कि ऐसे कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं को भी ट्रोल किया जा रहा है।

यह घटना पार्टी के लिए एक चुनौती बन गई है, और अब देखना होगा कि अमर किशोर कश्यप (Notice to BJP Leader) इस मामले में क्या स्पष्टीकरण पेश करते हैं।