Opinion Poll 2023 : छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक सीटें किसे…? इस रिपोर्ट से बढ़ेगी BJP की टेंशन…विस्तार से यहां जानें

Spread the love

नई दिल्ली, 14 सितंबर। Opinion Poll 2023 : आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल 2023 के अनुसार इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 62 सीटों के साथ जीत सकती है और भूपेश बघेल सत्ता में आ सकते हैं। यह सर्वेक्षण 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच 3,672 सैंपल साइज के बीच किया गया। वर्तमान में कांग्रेस के पास छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 में से 68 सीटें हैं।

सर्वे के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 27 सीटें प्राप्त कर सकती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल की रेटिंग बहुत ही मजबूत हैं और उन्हें 60 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुना है।

भाजपा के रमन सिंह को 34 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने वोट दिया। सर्वेक्षण में 50 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रदर्शन को अच्छा माना है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 प्रतिशत मतदान, जबकि भाजपा को 38 प्रतिशत मतदान मिल सकता है।

गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस साल अब से करीब तीन महीने बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होना है। जिसके लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों (Opinion Poll 2023) की पहली सूची निकाल दी है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का पुनर्गठन किया है।