Orchestra Dancer: Big breaking...! Boyfriend shot orchestra dancer girlfriend in hotel...they stayed in the room pretending to be husband and wifeOrchestra Dancer
Spread the love

मुजफ्फरपुर, 10 जनवरी। Orchestra Dancer : मुजफ्फरपुर में मंगलवार रात होटल के कमरे में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर को उसके साथ ठहरे युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक तो भाग निकला, लेकिन लड़की जैसे-तैसे होटल के रिसेप्शन तक आई। इसके बाद वो वहीं गश खाकर गिर गई। गंभीर हालत में लड़की का इलाज जारी है। दोनों ने पति-पत्नी बताकर 3 घंटे के लिए रूम बुक किया था।

पिस्टल और गोली बिस्तर पर छोड़कर भागा युवक

घटना के बाद पिस्टल और गोली बिस्तर पर ही छोड़कर युवक भाग गया। वहीं होटल कर्मियों की मदद से आनन-फानन में युवती को इलाज के बैरिया स्तिथ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्तिथि गंभीर बनी हुई है। युवती की पहचान शहर के मालीघाट निवासी के रूप में हुई है। उसके गाल में गोली लगी है। डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

होटल स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद होटल स्टाफ ने मिठनपुरा पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके अलावा होटल के मालिक को भी सूचना दी। वही, सूचना पर मिठनपुरा थानेदार राकेश कुमार दलबल के साथ होटल पहुंचे. कमरे की तलाशी ली। बिस्तर पर रखे पिस्टल के अलावे कई राउंड गोलियां भी बरामद हुई है। बिस्तर पर खून के छीटें पड़े हुए थे। इसी बीच एएसपी नगर अवधेश कुमार दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और थानेदार से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही होटल के रजिस्टर को भी चेक किया गया।

होटल पर भी गिरेगी गाज

जांच दौरान एएसपी अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया कि कमरे की बारीकी से तलाशी ली गई है। रजिस्टर भी चेक किया गया है। जहां पाया गया कि दोनों ने पति-पत्नी के रूप में कमरा बुक करवाया था। लड़की का नाम और पता मेंशन नहीं था। यह बड़ी लापरवाही है। होटल में कमरे बुक करने के लिए प्रॉपर रजिस्टर मेंटेन करना होता है लेकिन इसकी अनदेखी हुई है। लिहाजा होटल पर भी कार्रवाई (Orchestra Dancer) होगी।