Parineeti Chopra : बॉलीवुड न्यूज़…! MLA राघव चड्ढा और एक्ट्रेस ने शेयर की गुड न्यूज…ल‍िखा-1+1=3…यहां देखें

Spread the love

मुंबई, 25 अगस्त। Parineeti Chopra : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस प्यारी सी खबर की जानकारी खुद परिणीति ने सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस को दी, जिसे सुनते ही फैंस और फिल्मी जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।

हमारा छोटा-सा ब्रह्मांड

परिणीति ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 1+1=3, हमारा छोटा-सा ब्रह्मांड रास्ते में है। अपार आशीर्वाद मिला है, शुक्रिया। पोस्ट में एक केक की फोटो थी जिस पर 1+1=3 लिखा था, साथ ही नन्हे-नन्हे पैरों के निशान बने थे। एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामे चलते नज़र आ रहे हैं।

कपिल शर्मा शो पर मिला था पहला हिंट

हाल ही में कपिल शर्मा शो में पहुंची इस जोड़ी ने प्रेग्नेंसी को लेकर हंसी-मजाक में हिंट दिया था। जब कपिल ने राघव से पूछा, “गुड न्यूज कब देंगे?”, तो राघव ने हंसते हुए जवाब दिया, जल्दी देंगे, आपको भी गुड न्यूज दे देंगे। परिणीति इस पर शरमाती और मुस्कुराती नजर आई थीं।

दो साल बाद बनने जा रहे पेरेंट्स

परिणीति और राघव की शादी 2023 में राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज़ में हुई थी। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब शादी के दो साल बाद ये कपल पेरेंटहुड की ओर कदम बढ़ा रहा है।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

फिल्म इंडस्ट्री, राजनीतिक गलियारे और फैंस की ओर से परिणीति और राघव को लगातार शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम दर्शकों तक, सभी इस कपल को नए जीवन अध्याय के लिए आशीर्वाद दे रहे हैं।

पोस्ट और वीडियो में कपल की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक (Parineeti Chopra) रही है। परिणीति की इस खबर ने साबित कर दिया कि स्टारडम से परे, जिंदगी में असली खुशी तब आती है जब परिवार बढ़ता है।