CGPSC: Appointment of Executive Chairman in CG PSC...Retired woman IAS given responsibility...See order hereCGPSC
Spread the love

असम, 12 अक्टूबर। POCSO Case : असम की मोरीगांव जिला जेल से शुक्रवार तड़के पांच विचाराधीन कैदी फरार हो गए। मोरीगांव के जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने बताया कि पांचों विचाराधीन कैदी बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत आरोपी हैं। उन्होंने कहा, कैदियों के जेल से भागने की घटना रात एक और दो बजे के बीच हुई। उन्हें मोरीगांव और सोनितपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया था। 

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कैदियों ने लोहे की सलाखें (ग्रिल) तोड़ दी और फिर चादर, कंबल और लुंगी को रस्सी के रूप में इस्तेमाल कर वे जेल की 20 फुट ऊंची दीवार से नीचे उतर गए। उन्होंने कहा कि फरार कैदियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश अभियान चल रहा है। शर्मा ने कहा कि इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

अपने ही सरकार पर निशाना साधा

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक भरमगौड़ा कागे उर्फ राजू कागे ने शुक्रवार को अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया जबकि वह पिछले एक साल से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसानों के कल्याण के लिए कोई योजना शुरू नहीं की गई जबकि उन्होंने कृषि संबंधी मुद्दों के लिए बंगलूरू स्थित राज्य विधानमंडल और सचिवालय के मुख्यालय विधान सौध में सुसाइड करने की धमकी भी दी थी।

किसानों के लिए कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। अगर चावल और दूसरी फसलें नहीं उगाई जाएंगी तो देश क्या खाएगा? क्या हमें करेंसी नोट खाने चाहिए? पहले किसानों को जीवित रहने में मदद करें। उन्होंने कहा कि यह देश तभी प्रगति कर सकता है जब किसान जीवित रहेंगे।