Naxal Encounter: 5 Maoists killed in an encounter between Naxalites and soldiers...! 3 soldiers injuredNaxal Encounter
Spread the love

सुकमा, 24 सितंबर। Police-Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज यानी मंगलवार की सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि DRG, CRPF और कोबरा के जवान कर्कनगुड़ा में नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं। सुबह से ही दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा की बटालियन नंबर-1 के साथ मुठभेड़ हो रही है। सुबह से ही दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। सारे जवान सुरक्षित हैं। जवान जब लौटेंगे तो ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। 23 सितंबर की शाम नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे। मौके से जवानों ने AK-47 सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जवान अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकले थे। शाम करीब 4 बजे सर्चिंग के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। मुठभेड़ में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित हैं। ज्यादा जानकारी जवानों के ( Police-Naxalite Encounter) लौटने के बाद ही मिल सकेगी।