Political War : मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सियासी संग्राम तेज…! कांग्रेस का तंज…4 BJP दिग्गजों को मर्च कर बनाया व्यंग्यात्मक VIDEO यहां देखें

Spread the love

रायपुर, 20 अगस्त। Political War : छत्तीसगढ़ में आज चिर प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तीन नए मंत्रियों ने शपथ ली। गजेंद्र यादव (दुर्ग संभाग), गुरु खुशवंत साहब (रायपुर संभाग) और राजेश अग्रवाल (सरगुजा संभाग) को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कुछ ही समय में विभागों का भी बंटवारा किया जाना है।

लेकिन इस राजनीतिक घटनाक्रम के साथ ही अब सियासी बयानबाजी और व्यंग्य की जंग भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है।

कांग्रेस का VIDEO हमला- “छन से टूटे कोई सपना”

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक विडंबनात्मक वीडियो जारी किया, जिसमें पुराने वरिष्ठ भाजपा नेताओं जिसमें अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर जैसे चेहरों की तस्वीरें एक भावनात्मक गाने “छन से टूटे कोई सपना” के साथ जोड़कर दिखाई गईं।

“प्रदेश भाजपा को मिला नया मार्गदर्शक मंडल…बधाई” इस पोस्ट के ज़रिए कांग्रेस ने भाजपा पर अपने वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया और इसे संगठनात्मक दरकिनार करने की रणनीति बताया।

भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

भाजपा की ओर से अभी तक इस वीडियो (Political War) या टिप्पणी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि पार्टी ने नई पीढ़ी और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता देने की रणनीति के तहत ये फैसले लिए हैं।