The family was taking the dead body of the woman after post mortem...! When they saw her face, they were shockedPost Mortem
Spread the love

कानपुर, 06 अक्टूबर। Post Mortem : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला के पोस्टमार्टम के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर घर के लिए निकले थे। इसके बाद रास्ते में उन्होंने जो देखा वो देख सभी दंग रह गए। दरअसल कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से शव बदल गया था। इसके बाद परिजन फिर लौटकर आए और सही शव लेकर घर गए।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, फतेहपुर के गाजीपुर के रहने वाले मनोज त्रिवेदी की पत्नी अनीता अपने घर में गिर गई थीं। गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। परिजन शव लेकर फतेहपुर के लिए एंबुलेंस से निकले। तभी शव उन्हें थोड़ा भारी सा लगा जब देखा तो उसमें कोई और महिला थी। अनीता की जगह उनके पास रेशमा की शव चला गया था।  

परिजनों ने कही ये बात 

परिजनों का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ये सब हुआ। अगर वो समय पर शव का चेहरा न देखते तो मुस्लिम महिला के शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हो जाता और हिंदू महिला (Post Mortem) का शव कब्रिस्तान में दफन हो जाता।