Prophecy by Ryo Tatsuki : क्या फिर लौटेगा कोरोना…? 2030 को लेकर भी रियो तात्सुकी का बड़ा दावा…भविष्यवाणी ने उड़ाए होश…यहां बिंदुवार देखें बाबा वेंगा की 8 सत्य भविष्यवाणियां

Spread the love

एंटरटेनमेंट डेस्क, 08 जून। Prophecy by Ryo Tatsuki : जापान की रियो तात्सुकी, जिन्हें ‘न्यू बाबा वेंगा’ कहा जा रहा है, 2025 को लेकर की गई एक भविष्यवाणी के कारण दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। रियो ने अपनी ग्राफिक कॉमिक “The Future That I Saw” में 5 जुलाई 2025 को जापान में एक बड़ी आपदा की चेतावनी दी है। इस भविष्यवाणी के बाद जापान में पर्यटन पर असर पड़ा है। होटल और फ्लाइट बुकिंग में भारी गिरावट आई है।

जापान में गिरा टूरिज्म

रियो की भविष्यवाणी के बाद से जापान में होटल और प्लाइट बुकिंग में पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है और आगामी जून, जुलाई के महीने में यात्राओं की बुकिंग में 83 प्रतिशत की गिरावट आई है। कहा जाता है कि रियो तात्सुकी ने वैश्विक घटनाओं को लेकर बेहद सटिक भविष्यवाणियां की है जिसमें 2020 में फैली कोविड महामारी, फ्रेडी मर्करी राजकुमारी डायना की मृत्यु की भविष्यवाणियां शामिल है जो सच भी हुई।

हालांकि जापान के अधिकारियों ने इन बातों पर भरोसा करने से साफ इंकार किया है अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात भी कही है। बता दें कि प्रशांत महासागर के फायर रिंग पर स्थित होने की वजह से जापान दुनिया के सर्वाधिक भुकंप वाले देशों में से एक है। इस ग्राफिक कॉमिक में कोविड-19 का भी जिक्र है। कॉमिक में यह लिखा है कि 2020 में एक अज्ञात वायरस की दस्तक होगी। कोरोना अप्रैल में अपने चरम पर पहुंचेगा और 10 साल बाद फिर यानी 2030 में फिर ये वायरस दुनियाभर में तबाही मचाएगा।

विज्ञान ने नकारा, जनता ने माना

रियो तात्सुकी की पिछली कई भविष्यवाणियां, जैसे 2020 की कोविड महामारी और जापान में 2011 की सुनामी, सच साबित हुई थीं। उनकी किताब की 1 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता को बल मिला है। हालांकि जापानी अधिकारियों ने इन भविष्यवाणियों को अफवाह बताते हुए नकार दिया है और लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। रियो की भविष्यवाणी में यह भी कहा गया है कि कोरोना वायरस 2030 में फिर लौट सकता है।

रियो को बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता ‘बाबा वेंगा’ (Prophecy by Ryo Tatsuki) से तुलना की जा रही है, जिनकी कई भविष्यवाणियां जैसे 9/11, विश्व युद्ध, और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चेतावनियां चर्चा में रहीं। बाबा वेंगा की तरह, रियो की भविष्यवाणियां भी लोगों में रहस्य और भय का माहौल पैदा कर रही हैं।

बाबा वेंगा की सत्य मानी गई भविष्यवाणियां
  1. सोवियत संघ का विघटन (1991)
    उन्होंने पूर्व में कहा था कि एक विशाल राष्ट्र कई हिस्सों में टूट जाएगा, जिसे सोवियत संघ के विघटन से जोड़ा गया।
  2. 9/11 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमला (2001)
    वेंगा ने भविष्यवाणी की थी: “अमेरिका पर स्टील के दो पक्षियों द्वारा हमला होगा”, जिसे 9/11 हमले से जोड़ा गया।
  3. 2004 की सुनामी
    उन्होंने कहा था कि “एक विशाल लहर एशिया के तटों पर हमला करेगी और सब कुछ बहा ले जाएगी”, जो 2004 की विनाशकारी सुनामी से मेल खाता है।
  4. बराक ओबामा का अमेरिका का पहला अश्वेत राष्ट्रपति बनना (2008)
    उन्होंने पूर्व में कहा था कि “अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अश्वेत होगा”, जो बराक ओबामा के चुनाव से मेल खाता है।
  5. सीरिया संकट और मुस्लिम चरमपंथ का उदय
    उन्होंने यह भी कहा था कि “एक महान मुस्लिम युद्ध यूरोप को घुटनों पर ला देगा”, जिसे ISIS और सीरिया संकट से जोड़ा गया।
  6. ब्रेक्सिट (2016)
    उन्होंने यूरोप के “विभाजित होने” की बात कही थी, जिसे कई लोग ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने (ब्रेक्सिट) से जोड़ते हैं।
  7. 2011 में जापान में भूकंप और सुनामी
    उन्होंने एक भयानक प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी थी, जिसे जापान के उस विनाशकारी भूकंप-सुनामी से जोड़ा गया जिसमें 18,000+ लोग मारे गए।
  8. आईएसआईएस का उभार और मध्य पूर्व में अशांति
    उन्होंने एक “कट्टरपंथी इस्लामिक समूह” द्वारा खून-खराबे की चेतावनी दी थी, जिसे ISIS से जोड़ा गया।
ध्यान देने योग्य

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां (Prophecy by Ryo Tatsuki) अक्सर काव्यात्मक और अस्पष्ट होती थीं, जिन्हें अलग-अलग घटनाओं से जोड़ा गया।
इनमें से कई घटनाओं का संबंध बाद में लोगों द्वारा जोड़ा गया, न कि वे स्पष्ट रूप से पहले से दर्ज थीं।
उनकी कई भविष्यवाणियां गलत भी साबित हुई हैं, जैसे तीसरे विश्व युद्ध की तारीखें या विशिष्ट वर्षों में दुनिया का अंत।