Puri Jagannatha Mandir : पुरी जगन्नाथ मंदिर के पुजारी को घर से घसीटकर मार डाला…CCTV कैमरे में कैद

Spread the love

ओडिशा, 12 जून। Puri Jagannatha Mandir : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के एक पुजारी की हत्या कर दी गई है जिनका नाम जगन्‍नाथ दीक्षित बताया जा रहा है। वह मंदिर में सेवक के तौर पर काम करते थे। बताया जा रहा है कि पुजारी की हत्या की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।इसमें एक शख्‍स को पुजारी के शव को दरवाजे के बाहर फेंकता हुआ देखा जा सकता है। उनका शव पटजोशी के घर के ठीक सामने खून से लथपथ मिला था। इलाके में भारी सुरक्षा रहती है और इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस हत्या से सनसनी फैल गई है।

भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी से सनसनीखेज घटना सामने आई हैं। पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ पुजारी जगन्नाथ दीक्षित की बेरहमी से हत्या कर दी गई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये पूरी वारदात मंदिर परिसर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

दिनदहाड़े हुई हत्या

स्थानीय लोगों के मुताबिक, CCTV में साफ देखा गया कि एक व्यक्ति पुजारी की हत्या कर उनके खून से सने शव को पटजोशी के घर के सामने फेंक रहा हैं। बता दें कि, यह इलाका आमतौर पर कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहता है, बावजूद इसके इतनी बड़ी घटना ने सभी को हैरान कर दिया हैं।

पैसों के विवाद में गई जान?

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि आरोपी का नाम पटजोशी हैं। बताया जा रहा है कि पुजारी ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे थे, इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुरी सिटी डीएसपी प्रशांत कुमार साहू और टाउन पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वैज्ञानिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया हैं।

पुरी एसपी विनीत अग्रवाल (Puri Jagannatha Mandir) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला व्यक्तिगत दुश्मनी का प्रतीत होता हैं। CCTV फुटेज को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि घटना की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।