Raigarh Nikay Chunav Results : कांग्रेस को पछाड़ चायवाला बना महापौर...! CM भी किया था प्रचार...ओपी चौधरी ने झोंकी थी ताकत…यहां सुनिए Raigarh Nikay Chunav Results: Chaiwala becomes mayor after defeating Congress...! CM also campaigned... OP Choudhary put in all his efforts... Listen to the video hereVIDEORaigarh Nikay Chunav Results
Spread the love

रायपुर, 15 फ़रवरी। Raigarh Nikay Chunav Results : छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना गिनती जारी है। कई जगह के नतीजे भी घोषित किए जा चुके हैं। इसी बीच रायगढ़ नगर निगम का परिणाम घोषित किया गया है। जनता ने चाय बेचने वाले प्रत्याशी जीववर्धन चौहान को अपना मेयर चुना है। बीजेपी मेयर प्रत्याशी ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है।

जीवर्धन सिंह चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम साय उनकी दुकान में गए थे। सीएम ने यहां अपने हाथों से चाय बनाई थी। जीवर्धन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। यहां राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरी ताकत झोंकी थी। इस सीट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

जीवर्धन सिंह चौहान ने 56311 वोटों से जीत हासिल की है। जीवर्घन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। रायगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को 21946 वोट मिले हैं। यहां पर नोटा में 954 वोट मिले हैं।

बीजेपी ने यहां से जीवर्धन सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। वह मौजूदा समय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। 2004 से 05 तक भाजयुमो के नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। बीजेपी के एक्टिव मेंबर हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया था। वह पहले भी पार्षद रही हैं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं थी।

जीत के बाद खुद ओपी चौधरी उनके साथ खुशियां (Raigarh Nikay Chunav Results) बांटते दिखे। जीवर्धन चौहान ने भी जीत के लिए ओपी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए भाजपा के सभी लोगों ने खूब मेहनत की है। उनकी जीत पूरी पार्टी की जीत है।