Raipur Cleanliness Ranking : रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग पर उठे सवाल, विकास उपाध्याय बोले- सरकार वार्डवार रिपोर्ट सार्वजनिक करे

रायपुर, 12 नवंबर। Raipur Cleanliness Ranking : रायपुर को स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान मिलने के दावे पर सियासत तेज हो गई है। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था और रैंकिंग को लेकर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार तथा नगर निगम से वार्डवार रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। विकास उपाध्याय ने कहा कि मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक बिल्हा को राष्ट्रीय स्तर पर पहला और बिलासपुर को दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए दोनों शहरों के नागरिकों और सफाई कर्मचारियों को बधाई दी। हालांकि, उन्होंने रायपुर की रैंकिंग के आकलन और सर्वेक्षण प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता की जरूरत बताई।

कई वार्डों में सफाई व्यवस्था पर सवाल

उपाध्याय का कहना है कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में राजधानी की सफाई व्यवस्था पूरे प्रदेश के लिए मिसाल होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि शहर के कई वार्डों में अब भी कचरे के ढेर, जाम नालियों और नियमित सफाई नहीं होने की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने नगर निगम से सवाल किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम किन वार्डों, बस्तियों और अंदरूनी गलियों तक पहुंची थी। सर्वेक्षण में कितने नागरिकों की राय ली गई और उनकी शिकायतों को रैंकिंग तय करने में कितना महत्व दिया गया?

सरकार और नगर निगम से रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

पूर्व विधायक ने राज्य सरकार और नगर निगम से स्वच्छता सर्वेक्षण की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। इसमें रायपुर की राष्ट्रीय रैंकिंग, वार्डवार मूल्यांकन, निरीक्षण रिपोर्ट और नागरिक संतुष्टि से जुड़े आंकड़े शामिल करने की बात कही है। उन्होंने यह भी मांग की कि नगर निगम हर वार्ड में सफाई से संबंधित प्राप्त शिकायतों, उनके निराकरण और लंबित मामलों की जानकारी सार्वजनिक करे। साथ ही लंबित शिकायतों के समाधान की समय-सीमा भी तय की जाए।

हर वार्ड के लिए बने सफाई का समयबद्ध कार्यक्रम

विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में पहला स्थान मिलने की घोषणा के साथ ही नगर निगम को प्रत्येक वार्ड के लिए सफाई का निश्चित और समयबद्ध कार्यक्रम जारी करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन गलियों में आज भी कचरा पड़ा है, वहां रहने वाले लोगों को आखिर नियमित सफाई के लिए कब तक इंतजार करना होगा?

Related Posts

Vikas Upadhyay : दीपावली पर विकास उपाध्याय का खास संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं

रायपुर, 08 नवंबर। Vikas Upadhyay : दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख नेता एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक…

Read more

Raipur में 40 परिवारों के आशियाने पर चला बुलडोजर, कन्हैया अग्रवाल ने सरकार पर साधा निशाना

रायपुर, 16 सितंबर। Raipur : गणेश उत्सव के पावन पर्व के बीच राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित रावतपुरा कॉलोनी (फेस-2) में करीब 40 परिवारों के मकानों पर प्रशासनिक कार्रवाई को…

Read more