Raipur Rain Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम ने बदला मिजाज…! रायपुर में सुबह से बौछारें…दोपहर में उमस…

Spread the love

रायपुर, 25 मई। Raipur Rain Today : मानसून के स्वागत की तैयारी से पहले ही छत्तीसगढ़ के आसमान ने अपना रंग दिखा दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बादलों की गड़गड़ाहट और बौछारों का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 5 से 6 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

इस बार मानसून ने तय समय से एक सप्ताह पहले ही देश में दस्तक देकर मौसम विशेषज्ञों को भी चौंका दिया (Raipur Rain Today)है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून को आगे बढ़ने के लिए अभी भी अनुकूल परिस्थितियाँ बनी हुई हैं।

सुबह की ठंडक, दोपहर की उमस

रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से हल्की बारिश और बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर होते-होते उमस ने फिर से परेशान (Raipur Rain Today)किया, जिससे मौसम का मिजाज “ठंडक से चिढ़चिढ़ाहट” में बदल गया।

किनकिन जिलों में बारिश की संभावना?

रायपुर

दुर्ग

राजनांदगांव

महासमुंद

बिलासपुर

इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों की राय

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश मानसून पूर्व की गतिविधियों का संकेत (Raipur Rain Today)है और अगले हफ्ते से प्रदेश में मानसून की पूरी एंट्री संभव है।