Rape Blame Each-Other : देवरानी-जेठानी ने एक-दूसरे के परिजनों पर लगाया गैंगरेप का आरोप…जानें पूरा मामला…

Spread the love

कौशांबी, 16 जून। Rape Blame Each-Other : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में देवरानी और जेठानी ने एक साथ गैंगरेप के मुकदमे दर्ज कराए हैं। दोनों ने अलग-अलग एफआईआर लिखवाई हैं, जिनमें आरोपी भी अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों मामलों में आरोपी रिश्तेदार ही हैं। देवरानी ने अपने जेठ और दो चचिया ससुर के खिलाफ बस डिपो के पास खेत में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं, जेठानी ने देवरानी के दो भाइयों पर घर के अंदर घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला बेहद उलझा हुआ है, और पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है।

देवरानी के आरोप

देवरानी ने अपने जेठ और उसके साथियों पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पांच जून को वह पटेल चौराहा गई (Rape Blame Each-Other)थी। तभी उसका जेठ अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीनों उसे अगवा कर सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसके गले में तमंचा रखकर जबरन नशीली दवाएं उसे खिलाई गईं। घटना के बाद होश आने पर उसने चिल्लाना शुरू किया। उसके हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने आकर उसे आजाद कराया और उसका इलाज कराया। इसके बाद उसकी रिपोर्ट लिखी

जेठानी के आरोप

जब जेठ और उसके परिजनों को इसकी भनक लगी तो उनके भी होश उड़ गए। इसके बाद जेठ की पत्नी, यानी जेठानी ने भी पुलिस को तहरीर दे (Rape Blame Each-Other)दी। जेठानी का आरोप है कि 6 जून की रात वो घर में अकेली थी। तभी देवरानी के दो सगे भाई घर में घुस आए।

दोनों ने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन का विवाद भी चल रहा है