Rape Murder Case Update : दुर्ग बालिका दुष्कर्म हत्या मामले में बड़ा अपडेट…! यह है वहशी चाचा…घर की छत पर बने कमरे में दिया घटना को अंजाम…आरोपी 22 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड में भेजा जेल

Spread the love

कोलकाता, 08 अप्रैल। Rape Murder Case Update : दुर्ग पुलिस ने मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चाचा ने घर की छत पर बने कमरे में इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने सिगरेट से मासूम के प्राइवेट पार्ट पर दागा, बलात्कार के प्रयास के दौरान तिल तिल कर तड़प कर बच्ची की जान चली गई।

अब मासूम बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या के जघन्य अपराध के मामले में आरोपी चाचा सोमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को 22 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दुख का माहौल है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म हत्या और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और पीड़िता के परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा प्रशासन (Rape Murder Case Update) द्वारा दिलाया गया है।