Rape of a Cow : रायपुर में बड़ी घटना…! युवक ने गाय के साथ किया दुष्कर्म…गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर नग्न जुलूस निकाला…यहां देखें VIDEO

Spread the love

रायपुर, 08 जून। Rape of a Cow : रायपुर के अवंति विहार इलाके में एक युवक ने गाय के साथ दुष्कर्म करने जैसा जघन्य अपराध किया है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर दी और उसका अर्धनग्न जुलूस निकाला। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है जहां लोगों ने एक युवक को स्कूल ग्राउंड में गाय के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ लिया। आरोपी युवक का नाम अनुज तांडी है। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को नंगा कर जुलूस निकाला, नारेबाजी की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी विजय नगर चौक अवंति विहार के इलाके का रहने वाला है। 6 जून की रात वह स्कूल के ग्राउंड पर आया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। भारत में पशु क्रूरता के खिलाफ कई कानून हैं, जिनमें से एक प्रमुख कानून है भारतीय दंड संहिता (IPC) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960। पशु के साथ दुष्कर्म या क्रूरता करने पर सजा के प्रावधान है।

इस अधिनियम के तहत पशुओं के साथ क्रूरता (Rape of a Cow) करने पर सजा का प्रावधान है। इसमें जुर्माना और जेल की सजा दोनों शामिल हो सकते हैं। कई मामले में देखा गया है कि पशु के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को 7 साल की भी सजा हुई है। पशु क्रूरता के मामलों में सजा की अवधि अपराध की गंभीरता और विशिष्ट परिस्थितियों पर निर्भर करती है।