Rape of Mother : दर्दनाक घटना सामने आई…! बच्चों के सामने मां का बलात्कार…फिर एसिड डाल कर फरार

Spread the love

असम, 30 जनवरी। Rape of Mother : असम के कछार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली महिला का उसके बच्चों के सामने बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी महिला के ऊपर कथित तौर पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शख्स ने 30 वर्षीय महिला के साथ उसके दो बच्चों के सामने बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि घटना बीते 22 जनवरी को हुई थी और अगले दिन मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी 28 वर्षीय ड्राइवर है और वह परिवार का पड़ोसी है। बीते बुधवार को वह अचानक उनके घर में घुस गया। घर में उस वक्त महिला और उसके दो बच्चों थे। आरोपी ने बच्चों के सामने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उस पर एसिड डाल कर फरार हो गया। घर लौटने पर पीड़िता के पति ने देखा कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

इस बीच महिला को सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। महिला के पति ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।