मुंबई, 07 फरवरी| Rape Of Stray Dog Video : बोरीवली रेलवे स्टेशन के स्काईवॉक पर एक शख्स को आवारा कुत्ते के साथ बलात्कार करते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह घटना 29 जनवरी, 2025 को रात करीब 3 बजे हुई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी खुले में कुत्ते के साथ यौन शोषण करता दिख रहा है।
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने आरोपी से पूछता है कि क्या कर रहा है? यह सुनकर आरोपी घबरा गया और वहाँ से भागने लगा। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी उसके पीछे भागा और उससे सवाल करता रहा। लेकिन आरोपी भागता रहा और कैमरे से दूर चला गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ‘StreetdogsofBombay’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने यह वीडियो शेयर किया। इस अकाउंट से जानवरों के अधिकारों के लिए काम किया जाता (Rape Of Stray Dog Video)है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि 29 जनवरी, 2025 को लगभग 3 बजे, मुंबई के बोरीवली स्टेशन फ्लाईओवर के पास जानवरों के साथ क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।
जहां एक बेसहारा कुत्ते के साथ अकल्पनीय दुर्व्यवहार किया गया। इस तरह की क्रूरता का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधी को जवाबदेह ठहराया जाए।