बहराइच, 23 मई| Rape With Own Sister : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, जिले के फखरपुर इलाके में एक शख्स ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बना लिया है। शख्स ने घर में बहन को अकेले देखकर उसके साथ बलात्कार किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से|
क्या है पूरा मामला?
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बहराइच में हुई इस पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके 32 साल के भाई ने उसके साथ बलात्कार किया है। ये घटना बीते रविवार को घटी (Rape With Own Sister)है। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी भाई ने उसे घर में अकेले देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
आरोपी नशे का आदी- पीड़िता की मां
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसका भाई पहले से ही उस पर बुरी नजर रखता था। जब रविवार को वह घर में अकेली थी तो भाई ने उसके साथ बलात्कार (Rape With Own Sister)किया। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता की मां ने भी कहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह पहले भी अपनी बहन के साथ छेड़खानी कर चुका है।
आरोपी गिरफ्तार हुआ
पुलिस को मिली शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया था। हालांकि, उसकी मां को जब इस बारे में पता लगा तो उसने लड़की को हिम्मत दी और उसे पुलिस में शिकायत करने को कहा। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ बलात्कार के मामले में केस दर्ज कर लिया है और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।