Results of Urban Bodies : सीएम साय बोले- 13 महीनों के काम पर जनता ने मुहर लगाई…कुनकुरी में जनता का निर्णय शिरोधार्य…यहां देखें VIDEO

Spread the love

रायपुर, 15 फ़रवरी। Results of Urban Bodies : नगरीय निकाय चुनावों में मिली बंपर जीत से प्रसन्न छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।

श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया है, पीएम मोदी पर और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। जनता ने प्रदेश सरकार के 13 महीने के कार्यों पर विश्वास किया है।

ढेबर पर कसा तंज

वहीं सीएम साय ने राजधानी रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले महापौर बने थे अब पार्षद चुनाव भी नहीं जीत सके। रायगढ़ में चाय बेचने वाले को जीत मिली, यह बीजेपी में ही संभव है। हमारे यहां पार्टी के प्रति निष्ठावान रहने वालों को टिकट मिलती है।

कुनकुरी में जनता का निर्णय शिरोधार्य : सीएम साय

वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र के कुनकुरी नगर पंचायत (Results of Urban Bodies) में मिली हार पर श्री साय ने कहा कि, जनता का निर्णय शिरोधार्य है। भले ही हार मिली है, लेकिन विकास नहीं रुकेगा। उल्लेखनीय है कि, कुनकुरी नगर पंचायत में भाजपा को मिली हार पर कांग्रेस ने और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा था।