Spread the love

नर्मदापुरम, 13 जुलाई। Retired officer Suicide : नर्मदापुरम शहर के गिन्नी कंपाउंड में रहने वाले रिटायर्ड जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने फांसी लगा ली।

प्रॉपर्टी का किया जिक्र

गुरुवार को उनका शव घर की छत पर बने टीनशेड के एंगल के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी बीमारी और प्रॉपर्टी का जिक्र किया है। कोतवाली थाना टीआई ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. जीसी सोनी जिला स्वास्थ्य विभाग में DHO रहे हैं। कुछ दिन प्रभारी CMHO भी रहे थे। उनकी दो बेटियां पुणे में रहती हैं। घर में डॉ. सोनी और उनकी पत्नी मंजू ही रहते थे।

दो बेटियां पुणे में रहती

कोतवाली थाना टीआई सौरभ पांडे ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर जीसी सोनी जिला स्वास्थ्य विभाग में डीएचओ रहे हैं। कुछ दिन प्रभारी सीएमएचओ भी रहे थे। उनकी दो बेटियां पुणे में रहती हैं। घर में डॉक्टर जीसी सोनी और उनकी पत्नी मंजू सोनी ही रहते थे। बुधवार रात 11 बजे दोनों सो गए। सुबह 7 बजे जब पत्नी नींद से उठीं, तो पति नहीं दिखे। वे उन्हें ढूंढते हुए घर की छत पर पहुंचीं। यहां उनका शव फांसी के फंदे पर लटका था।

बीमारी से परेशान

बताया जा रहा है कि डॉक्टर सोनी बीपी, अस्थमा और नींद नहीं आने की बीमारी से पीड़ित थे। सुसाइड नोट में उन्होंने जिक्र किया कि वे बीमारी से परेशान हैं। उनकी मौत के बाद सारी प्रॉपर्टी उनकी पत्नी के नाम की जाए। पुलिस मामले में (Retired officer Suicide) की जांच कर रही है।