Return to the Party : पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा सहित डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों की पार्टी में वापसी…यहां देखें List

Spread the love

रायपुर, 11 फरवरी। Return to the Party : प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा समेत डेढ़ दर्जन कांग्रेस नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। ये अलग बात है कि पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह की वापसी नहीं हो पाई है। कुकरेजा ने पार्टी से बगावत कर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। अजीत के साथ ही उनके पिता आनंद कुकरेजा को कांग्रेस से निष्कासित किया गया था। आनंद कुकरेजा की पार्टी में वापसी नहीं हो पाई है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद से लगातार असंतोष की लहर देखने को मिल रही थी। कई जगहों से कांग्रेस के लोग बागी होकर चुनाव लड़े। जिसमें कांग्रेस पार्षद और एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा भी रायपुर उत्तर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश की पर वो नहीं माने। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने बागियों पर एक्शन लिया है।

इन नेताओं का निष्कासन रद्द