Robbery in Axis Bank : एक्सिस बैंक डकैती में बड़ा अपडेट…! ट्रक में भाग रहे 3 आरोपियों को दबोचा…देखें VIDEO

Spread the love

बलरामपुर, 20 सितंबर। Robbery in Axis Bank : रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिली है। रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने नकदी और सोना छिपाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायगढ़ डकैती के करोड़ों रुपए नगद और सोना भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही डकैती का खुलासा किया जाएगा।

तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ बैंक डकैटी के लूटे गए नगदी और सोना लेकर आरोपी झारखंड भागने की फिराक में थे। रामानुजगंज में ओड़िशा के नंबर प्लेट वाली ट्रक में से करोड़ों की नकदी और सोना पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल रामानुजगंज पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना में 6-7 हथियारबंद बदमाश शामिल थे। पुलिस पकड़े गए इन आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटना के मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पकड़े गए ट्रक के आगे चल रही कार भी जब्त

रामानुजगंज चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की बारिकी से चेकिंग किया जा रहा था। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। ट्रक के आगे चल रहे झारखंड नंबर प्लेट की कार चल रही थी। वाहनों की लंबी कतार और भीड़ का फायदा उठाकर कार में सवार कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। कार के नंबर और पकड़े गए आरोपियों से पुलिस फरार लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

अलर्ट मोड पर थी छत्तीसगढ़ पुलिस

छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायगढ़ में बांक डकैती के बाद झारखंड, ओडिशा, एमपी और बिहार पुलिस से संपर्क साधे हुए थी। छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्यों में जाने वाले सभी चेकपोस्ट और सीमावर्ती थाना, चौकी की पुलिस अलर्ट मोड पर थी। उच्चाधिकारियों से मिले इनपुट के आधार पर रामानुजगंज पुलिस लगातार झारखंड जाने वाले सभी गाड़ियों पर नजर बनाकर रखी हुई थी। इसी मुस्तैदी के चलते पुलिस को घटना के 24 घंटे के भीतर डकैती (Robbery in Axis Bank) में लूटे गए रकम और सोने सहित कुछ आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।