School Admission Festival 2025 : बिग ब्रेकिंग…! शिक्षा की नई शुरुआत…इस दिन से शाला प्रवेश उत्सव…यहां देखें आदेश Copy

Spread the love

रायपुर, 29 मई। School Admission Festival 2025 : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आगामी शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के लिए शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह उत्सव 16 जून 2025 से प्रत्येक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

शाला प्रवेश उत्सव की तिथि:

  • आरंभ तिथि: 16 जून 2025
  • समाप्ति तिथि: 15 जुलाई 2025

तैयारी के मुख्य बिंदु:

  1. विद्यालय परिसर की मरम्मत और सजावट:
    • विद्यालय भवनों की साफ-सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई कार्य 10 जून 2025 तक पूर्ण किया जाए।
    • विद्यालयों को आकर्षक और स्वच्छ वातावरण में परिवर्तित किया जाए।
  2. प्रचार-प्रसार:
    • शाला प्रवेश उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
    • बैनर-पोस्टर लगाए जाएं, रैलियां निकाली जाएं और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराई जाए।
  3. शिक्षा संबंधी कार्यवाही:
    • कक्षा 1 के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों की सूची प्राप्त कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाए।
    • कक्षा 5वीं उत्तीर्ण बच्चों की सूची प्राप्त कर कक्षा 6 में प्रवेश की कार्यवाही की जाए।
    • शाला त्यागी बच्चों को पुनः शाला की मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयास किए जाएं।
  4. उपस्थिति और शैक्षणिक योजना:विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पहले से संधारित की जाए।
    • कक्षा शिक्षक आगामी तीन महीने का शैक्षणिक रोडमैप तैयार करें।
    • शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

प्रवेश उत्सव के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियां:

  • अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों का आमंत्रण:
    • जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति के सदस्यों और अभिभावकों को शाला प्रवेश उत्सव में आमंत्रित किया जाए।
  • वितरण कार्यक्रम:
    • पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश और साइकिल का वितरण किया जाए।
  • स्वागत और सम्मान:
    • नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाए।
    • बोर्ड परीक्षा या स्थानीय परीक्षा में मेधावी अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाए।
    • उत्कृष्ट पालकों को सम्मानित किया जाए।

ये अफसर करेंगे निरीक्षण

संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, प्राचार्य डाईट, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक शालाओं का सतत निरीक्षण करेंगे एवं आवश्यकतानुसार अकादमिक मार्गदर्शन करेंगें।

जारी आदेश में प्रवेश उत्सव भलीभांति संपन्न हो इस दष्टिकोण से जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने कहा गया है।

प्रवेश उत्सव के दिन न्योता भोज का करेंगे आयोजन

शाला परिवार की ओर से जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति, पालक एवं गणमान्य नागरिकों को शाला प्रवेश उत्सव हेतु आमंत्रित करना।

निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, निःशुल्क गणवेश, सायकल का वितरण पात्र हितग्राहियों को किया जाना।

नन्हें-मुन्हें नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन करना।प्रवेश उत्सव के दिन न्योता भोज का आयोजन करना होगा।

बोर्ड परीक्षा/स्थानीय परीक्षा में मेधावी अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करना।

शाला परिवार के द्वारा उत्कृष्ट पालकों का सम्मान करना।

इन निर्देशों के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जाए। स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।