Spread the love

इंदौर, 23 जुलाई। Sex in Temple Case Update : मंदिर की छत पर महापाप करने वाले वाले ‘सेक्सी कपल’ की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इंदौर शहर की ऐतिहासिक धरोहर कृष्णपुरा छतरी में ‘सेक्स कर रहे जोड़े’ का वीडियो वायरल होने के बाद आलोचनाओं का बाजार गर्म है, वहीं पुलिस भी इस जोड़े को ढूंढने की भरपूर कोशिश कर रही है।

मामला इंदौर के राजवाड़ा स्थित मंदिर का है। जहां मंदिर की छत पर कपल संबंध बना रहे थे। बताया जा रहा है कि राजवाड़ा पर स्थित बोलिया सरकार की छतरी के नीचे भगवान का मंदिर है। जहां पर कपल अय्याशी करते हुए नजर आए। वही जब लोगों की नजर प्रेमी जोड़े पर पड़ी तो उन्होंने इस अश्लील हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वही इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों का गुस्सा सातवे आसमान पर है। फ़िलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
अब इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने युवक और युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, साथ ही इलाके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। ताकि यह खुलासा हो सके कि वे दोनों युवक-युवती कौन थे?

बुजुर्ग महिला ने उपलब्ध कराया वीडियो

दरअसल, एक बुजुर्ग महिला ने इसका वीडियो उपलब्ध कराया था। इसमें कृष्णपुरा छतरी की छत पर गुरुवार सुबह सात बजे लड़की-लड़की ‘गंदा काम’ करते नजर आ रहे थे, जबकि नीचे भगवान शिव का मंदिर है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि यह धार्मिक स्थल है, ऐतिहासिक स्थान है, ये लड़के-लड़की यहां आकर सेक्स कर रहे हैं। वहीं हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जिसके बाद शुक्रवार को एमजी रोड थाने के पुलिस जवान कृष्णपुरा छतरी पर तैनात हो गए।इसके अलावा छतरी के आसपास बैठे युवक-युवतियों से भी पूछताछ की गई और उन्हें अनावश्यक न बैठने की हिदायत दी गई। जबकि पुलिस की गाड़ी भी छतरी के बाहर दिनभर खड़ी रही।

हिंदू जागरण मंच ने मांग

इधर, हिंदू जागरण मंच ने मांग की है कि कृष्णपुरा छत्री और शिव मंदिर को अपवित्र करने का कुकृत्य करने वाले लड़के और लड़की को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।साथ ही आरोप लगाया कि ऐतिहासिक महत्व की इन छतरियों पर सुबह से लेकर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। लोग यहां कूड़ा-कचरा व गंदगी फैलाते रहते हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हर तरफ से दबाव के बाद वकील अभिजीत पांडे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लड़के और लड़की के खिलाफ भारतीय दंड विधान (Sex in Temple Case Update) की धारा 2023 296, 2023 299, 2023 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

You missed