Sharda Sinha : वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं गायिका शारदा सिन्हा, पीएम मोदी ने लगाया बेटे को फोन

Spread the love

Sharda sinha on ventilator : भोजपुरी की सबसे मशूहर लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की हालत बेहद नाजुक है। सोमवार 4 नवंबर शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं।

बता दें कि, गायिका 2017 से Multiple Myeloma की बीमारी से ग्रस्त हैं। लोक गायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया, इस बार यह सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने भी शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से फोन पर बात की है और गायिका का हेल्थ अपडेट जाना है।

अंशुमन सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शारदा सिन्हा का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील करते हुए कहा, बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं और मुश्किल है, काफी मुश्किल है। इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें।

अंशुमन ने कहा कि वह डॉक्टर से मिलकर आए हैं। उन्होंने बताया कि अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी है। शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से एम्स में भर्ती हैं। उन्होंने वहीं से आस्था के महापर्व छठ का एक नया गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ का ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया था।

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha)ने 1989 में आई सलमान खान और भाग्यश्री स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में एक गाना ‘कहे तोसे सजना’ भी गाया था जो काफी फेमस हुआ था। उन्होंने ‘गैग्स ऑफ़ वासेपुर 2’ का लोकप्रिय गाना ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ और इनके अलावा और भी कुछ गाने हिंदी फिल्मों के लिए गाये हैं। अभी तक‌ एम्स की ओर‌ से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।