Spread the love

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। Shukra Nakshatra Parivartan : शुक्र ग्रह वैशाख अमावस्या से ठीक एक दिन पहले नक्षत्र बदल देंगे। शुक्र का गोचर शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में होगा। ज्योतिष में शुक्र और शनि को मित्र माना गया है।

ऐसे में शनि के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बेहद खास रह सकता है। इन लोगों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुखद फल प्राप्त हो सकते हैं और साथ ही धन-धान्य की भी प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि – शुक्र ग्रह वर्तमान में आपके भाग्य भाव में विराजमान हैं। वहीं शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद ये आपको लाभ दिला सकते हैं। भाग्य का आपको सहयोग मिलेगा। 26 अप्रैल के बाद आपकी कई योजनाएं सफल होंगी।

धन की तंगी से भी आपको निजात मिल सकती है। जमा किया गया धन आपके काम आएगा, वहीं धन कमाने के नए स्रोत भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार की तलाश में हैं तो ड्रीम जॉब आपको मिल सकती है।

तुला राशि – शुक्र के नक्षत्र बदलने से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर होंगी। शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और अपने मित्र ग्रह के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे (Shukra Nakshatra Parivartan)हैं, ऐसे में आपको सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

इस दौरान घर के लोगों के साथ यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन की चीजों पर आपका धन खर्च होगा। करियर के क्षेत्र में आपको सही दिशा प्राप्त होगी। इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ भी इस दौरान प्राप्त हो सकता है। जमीन, वाहन आदि बेचना चाहते हैं तो अच्छी डील हाथ लग सकती है।

मकर राशि – शुक्र का नक्षत्र बदलना आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते (Shukra Nakshatra Parivartan)हैं। अगर किसी से प्रेम करते हैं तो इस दौरान विवाह के बंधन में भी आप बंध सकते हैं। घर का वातावरण अनुकूल बना रहेगा।

कुछ लोग घर की साज-सज्जा के लिए कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। आपकी वाणी में भी मिठास रहेगी जिससे सामाजिक स्तर पर मान सम्मान बढ़ेगा। फैशन इंडस्ट्री, मीडिया और कलात्मक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को शोहरत मिलेगी।