Spread the love

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। Snake-Turtle Fight Video : आए दिन हमें X पर कुछ ना कुछ हैरान कर देने वाला वीडियो देखने को मिलता है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी उंगलियां दांतों तले दबाने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन भी नहीं कर पा रहे हैं।

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कछुआ सांप को खाते हुए देखा जा सकता है। जी हां, सुनकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है लेकिन इस वाकये का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कछुआ जो आमतौर पर शांत और धीमा जानवर माना जाता है, उसे सांप को खाता देख सचमुच यकीन करना मुश्किल है। लेकिन वो कहते हैं ना कि प्रकृति हमें अक्सर अपने अनोखे खेल दिखाते रहता है।

कछुए ने सांप को बनाया अपना शिकार 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक झरने के पास पत्थर में छुपा एक कछुआ, अचानक से पानी में पड़े एक सांप पर झपट पड़ता है और उसे अपना शिकार बना लेता है।

सांप को निगलने के बाद वह कछुआ वापस उस पत्थर में छुप जाता है। यह नजारा वहां घूमने गए किसी पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर (Snake-Turtle Fight Video)लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा यह नजारा इतना रोमांचक और भयावह लग रहा है कि देखने वालों के रोंगटे तक खड़े हो गए।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने देखा और 75 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है।

जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मैं तो कछुए को पहली बार सांप खाते हुए देख रहा हूं। दूसरे ने लिखा- सांप ने गलत शिकार को चुन (Snake-Turtle Fight Video)लिया। तीसरे ने लिखा- इस प्रकृति में कोई कमजोर नहीं, बस सही मौका चाहिए होता है।