Soldiers Martyrdom : बस्तर से आ रही है एक बड़ी खबर…! माओवादियों ने उड़ाया वाहन…7 जवानों के शहीद होने की खबर

Spread the love

बीजापुर, 6 जनवरी। Soldiers Martyrdom : बस्तर से एक बड़ी खबर आ रही है। माओवादियों ने जवानों के एक व्हीकल को उड़ा दिया है। घटना में जवानों के शहीद होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक ये नक्सली हमला कुटरु मार्ग पर घटी है। इस साल की ये बड़ी नक्सली घटना में से एके हैं। जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने बख्तर बंद वाहन को उड़ा दिया है। घटना में कुछ जवानों के शाहिद होने की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों की गाड़ी को उड़ाया है। जिसमें 7 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है. बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदरे में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो वाहन को नक्सलियों ने उड़ा है, जिसमें 10 जवान सवार थे। सभी एसटीएफ के जवान बताये जा रहे हैं।