Sonia Gandhi: Big breaking… Sonia Gandhi's health deteriorated again… Doctor said…?Sonia Gandhi
Spread the love

नई दिल्ली, 03 सितंबर। Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार (3 सितंबर) को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद एडमिट किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है। इस वजह से शनिवार देर शाम को रूटीन जांच के लिए उन्हें अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के निगरानी में भर्ती किया गया है। आज उनकी जांच चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बेठक में शामिल हुई थी।

You missed