Spread the love

बक्सर, 05 फ़रवरी| Stepmother Murdered Child : बिहार के बक्सर जिले में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां नया भोजपुर इलाके में एक सौतेली मां ने आठ साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को जला दिया। इतना ही नहीं उसने शव जलाने के बाद उसे एक बक्से में छिपा दिया, ताकि किसी को पता न चल सके।

हालांकि बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने रविवार को नया भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या की घटना के बाद तत्काल मौके का मुआयना किया। घटनास्थल से बच्ची का शव बक्से में जला हुआ पाया गया। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

बक्सर पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार शनिवार रात लगभग 10 बजे डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आफाक अख्तर अंसारी को घटना के बारे में गुप्त सूचना (Stepmother Murdered Child)मिली। उन्हें पता चला कि नया भोजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ पूरब टोला में एक सौतेली मां ने बेटी की जला कर हत्या कर दी है।

बयान के अनुसार उक्त सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में नया भोजपुर थाने की एक टीम गठित की गई है। इसके बाद सूचना का सत्यापन किये जाने पर मामला सत्य पाया गया। इसके बाद नया भोजपुर थाना द्वारा उक्त कांड में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया (Stepmother Murdered Child)है।

बक्से में मिला बच्ची का जला हुआ शव

इस संबंध नया भोजपुर थाना द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार वार्ड आठ के नया भोजपुर पूरब टोला निवासी और बच्ची के पिता पप्पू गोंड जो कि दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी शादी सीमा देवी से 2024 में हुई थी। शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद से ही बच्ची लापता (Stepmother Murdered Child)थी।

परिजनों और पड़ोसियों को बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। बच्ची की दादी मूकबधिर हैं, इसलिए वह स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रही थीं। सौतेली मां पर संदेह होने पर जब घर की तलाशी ली गई, तो घर के एक अंधेरे कमरे में बंद एक बक्से के अंदर रखे एक बोरी से बच्ची का जला हुआ शव बरामद हुआ।