ACB EOW Joint Action Breaking

JOGI CONGRESS: A big change in the political equation...The candidates who created 'Jogi Congress' are now raising the same slogans, this time 'Congress' crossed 75 slogans...Listen to the VIDEO.
Raipur

JOGI CONGRESS : राजनीति समीकरण में बड़ा बदलाव…’जोगी कांग्रेस’ जिसे बनाया था उम्मीदवार अब वही लगा रहे हैं अब की बार ‘कांग्रेस’ 75 पार के नारे…सुने VIDEO

महासमुंद, 28 अक्टूबर। JOGI CONGRESS : छत्तीसगढ़ की राजनीति में लगातार समीकरण तेजी से बदल रहा है। दो दिन पहले ही जोगी कांग्रेस ने जिसे उम्मीदवार बनाया था और जिसकी सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया था, आज उन्होंने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है। संयुक्त प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन दरअसल, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से दो दिन पहले ही जोगी कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग को अपना उम्मीदवार बनाया था साथ ही चुनाव आयोग को उनकी सुरक्षा के लिए पत्र भी लिखा था, लेकिन बीते शाम को कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर उन्हे समर्थन दे दिया है। संयुक्त प्रेस वार्ता कर राशि महिलांग ने बताया कि उन्हें कैसे प्रत्याशी बनाया गया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने किसी से कोई बात भी नही की है। जो भी जानकारी उन्हें मिली वो सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। आगे उन्होंने बताया कि उनके कार्यकर्ता के द्वारा निर्दलीय फॉर्म खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने अभी फार्म भरा नही है। उन्होंने बताया कि वो लगातार कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी डॉ. रश्मि चंद्राकर के साथ मिलकर अब की बार 75 पार के नारे के साथ मिलकर काम करने की भी बात कही। देखिये वीडियो-

MP Election 2023: Big news...Mirchi Baba will contest against CM Shivraj...! SP has released the list of 35 candidates.
Uncategorised

MP Election 2023 : बड़ी खबर…CM शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मिर्ची बाबा…! सपा ने जारी की 35 प्रत्याशियों की सूची देखें  

भोपाल, 28 अक्टूबर। MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सपा ने बुधनी से मिर्ची बाबा को टिकट दिया है। बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं सपा ने 5 सीटों पर प्रत्याशी भी बदले है। बिजावर से मनोज यादव की जगह रेखा यादव, पृथ्वीपुर से शिवांगी यादव की जगह मिनी यादव, गुन्नौर से जितेंद्र कुमार की जगह अमिता बागरी, देवतालाब से रामयज्ञ सोंधिया की जगह सीमा तोमर, गोहद से मोहन लाल की जगह जितेंद्र खटिक को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि ek janata ki awaaz पहले ही बता चुकी थी कि मिर्ची बाबा चुनाव लड़ सकता है। 23 अक्टूबर को मिर्ची बाबा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। जिसके बाद अखिलेश यादव ने मुलाकात की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘मप्र के मिर्ची बाबा से एक शिष्टाचार भेंट और उनके मप्र विधानसभा में एक विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं।  यहां देखें पूरी लिस्ट 

MLA Anoop Nag expelled for 6 years...! EX MP Usendi was defeated by more than 13 thousand votes...now independent will contest VIDEO
Raipur

MLA अनूप नाग 6 साल के लिए निष्कासित…! EX MP उसेंडी को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था…अब लड़ेंगे निर्दलीय VIDEO

रायपुर, 27 अक्टूबर। MLA : छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण के बाद भाजपा-कांग्रेस में कई नेताओं ने बगावत की है। इस पर पार्टी ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अंतागढ़ के कांग्रेस विधायक अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अनूप नाग ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित अंतागढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी विक्रम उसेंडी को 13,414 मतों से हराया था। राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इस बार अंतागढ़ सीट से रूप सिंह पोटाई को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने राज्य के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी को इस सीट पर फिर से उम्मीदवार बनाया है। देखें आदेश की कॉपी –

JCCJ's AAROP: There is a fear of drowning in 'Jogi wave'...! Amit Jogi made serious allegations against Congress by making a long post on FB...see
Raipur

JCCJ ka AAROP : ‘जोगी लहर’ में डूबने का डर सता रहा है…! अमित जोगी ने FB पर एक लंबा पोस्ट कर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप…देखें

रायपुर, 26 अक्टूबर। JCCJ ka AAROP : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। पार्टी ने अपने प्रत्याशी सरायपाली विधानसभा से किस्मत लाल नंद और महासमुंद विधानसभा से राशि महिलांग को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। महासमुंद-सरायपाली के प्रत्याशियों की सुरक्षा मांग दोनों प्रत्याशियों की सुरक्षा को लेकर JCCJ के अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाया है। महासमुंद से राशि महिलांग और सरायपाली से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दें कि सरायपाली से किस्मत लाल नंद को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराज चल रहे थे। कल ही उन्होंने समाज के बैठक बुलाकर निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रहा था। समाज के मौजूदगी में ही किस्मत लाल नंद ने ये फैसला लिया है और आज किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। फेसबुक पेज पर लंबा पोस्ट वहीं आज अमित जोगी ने आज एक गंभीर आरोप लगाया है। उनके फेसबुक पेज के अनुसार पोस्ट में लिखा है की आज भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय को पार्टी ने पत्र लिखकर हमारे दो प्रत्याशी – सरायपाली विधानसभा से किस्मत लाल नंद और महासमुंद विधानसभा से राशि महिलांग को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का निवेदन किया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के आगे कहा कि इन दोनों ही प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री महोदय के गैंग से लगातार धमकी दी जा रही है और चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की यह बौखलाहट लाजमी है क्योंकि अब उन्हें ‘जोगी लहर’ में डूबने का डर सता रहा है। इसलिए ये हथकंडे अपना रहे हैं। जिनके संरक्षण से कुछ तत्व धमकी-चमकी का ओवरटाइम कर रहे हैं, मैं उन लोगों को यह बताना (JCCJ ka AAROP) चाहता हूं, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे…आप अपना समय बर्बाद मत करो।

CG BLAST BREAKING: IED blast...Naxalites did the first blast in the voting center...News of soldier getting injured
Raipur

JOGI Congress : जाेगी कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, महासमुंद में कांग्रेस समर्थित नपा अध्यक्ष को मैदान में उतारा, लोरमी में सागर को मिला टिकट, देखें लिस्ट…

रायपुर, 26 अक्टूबर। JOGI Congress : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है. इसमें 5 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. जोगी कांग्रेस ने महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और लोरमी में सागर सिंह को मैदान में उतारा है. महासमुंद और लोरमी विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. बता दें कि महासमुंद में राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री हैं. वहीं सागर सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे, पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया. अब अमित जोगी ने उन्हें लोरमी से टिकट दिया है.

2nd List Release: Second list of JCP released, from where Amit Baghel will contest elections, see the list…
Raipur

2nd List Release : JCP की दूसरी सूची जारी, अमित बघेल कहां से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट…

रायपुर, 26 अक्टूबर। 2nd List Release :  जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी JCP ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को धरसींवा से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण से कमलेश साहू को टिकट दी गई है। देखें लिस्ट –

Vivadit Bhashan: Big election news...! Complaint filed against Union Home Minister and CM of Assam in 8 cases...see here who filed it...?
Uncategorised

Vivadit Bhashan : चुनावी बड़ी खबर…! केंद्रीय गृह मंत्री और असम के CM के खिलाफ 8 मामलों में शिकायत दर्ज…यहां देखें किसने की…?

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। Vivadit Bhashan : कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के विवादित भाषणों को लेकर बुधवार को चुनाव आयोग से शिकायत की और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा के दौरान समाज के कुछ वर्गों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की नीयत से बयान दिए, जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इन दिग्गज कांग्रेसियों ने की कार्रवाई मांग की कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे, तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, मुख्य चुनाव समिति के सदस्य उत्तम कुमार रेड्डी और तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क आदि नेताओं के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कुल आठ मुद्दों को लेकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। छत्तीसगढ़ में विभाजनकारी बयानबाजी का आरोप चुनाव आयोग से मुलाकात के उपरांत जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का पहला ज्ञापन गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ और दूसरा ज्ञापन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के छत्तीसगढ़ में दिए गए बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने भड़काऊ और विभाजनकारी बयानबाजी की थी। तीसरा ज्ञापन अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाने और सेना के राजनीत‍िकरण और चौथा ज्ञापन मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोव‍िंद स‍िंह राजपूत के ख‍िलाफ है, जिन्होंने बूथ प्रभारियों को रिश्वत देने की पेशकश की थी। चार शिकायतें तेलंगाना में बीआरएस सरकार द्वारा आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के विभिन्न मुद्दों को लेकर थी। कांग्रेस ने तेलंगाना में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों के गैरकानूनी तबादलों और पोस्टिंग के खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेस नेताओं ने बीआरएस से जुड़े नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री आवास और अन्य सरकारी भवनों का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किए जाने की शिकायत भी की। वहीं सलमान खुर्शीद ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी मुद्दे उठाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ शिकायतें चुनाव आयोग के समक्ष रखी गई हैं। कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि आयोग उपरोक्त शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध तरीके (Vivadit Bhashan) से संज्ञान लेगा।

BJP rebel leader: 2 officials expelled for contesting elections against BJP candidate...see how many were expelled
Raipur

JOGI CONG BREAKING : जनता कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची…देखें कहां से लड़ेंगी मां रेणु और पत्नी ऋचा

रायपुर, 25 अक्टूबर। JOGI CONG BREAKING : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की है। इसमें कोटा सीट से एक बार फिर डॉ. रेणु जोगी और अकलतरा से डॉ. ऋचा जोगी चुनाव लड़ेंगी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रेमनगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली – तानाखान से छत्रपाल सिंह कँवर, बिलासपुर से अखिलेश पाण्डेय, मस्तुरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, कसडोल बाबा मनहरण गुरुसाई, रायपुर ग्रामीण मनोज बंजारे, गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय और भिलाई नगर से जहीर खान के टिकट दिया गया है।

Interesting Mukabala: Husband and wife will face each other on this assembly seat...! Father-in-law was a 7-time MLA
Uncategorised

Interesting Mukabala : इस विधानसभा सीट पर पति-पत्नी होंगे आमने-सामने…! ससुर रहे 7 बार के MLA

राजस्थान, 25 अक्टूबर। Interesting Mukabala : राजस्थान में चुनावी प्रक्रिया के तहत 25 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान की कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला है, ऐसी ही सीटों में से एक है दांतारामगढ़ विधानसभा सीट। इस सीट पर JJP ने रीटा चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि उनके पति और मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस फिर टिकट दे सकती है। कांग्रेस के नारायण सिंह रहे 7 बार MLA कांग्रेस ने राजस्थान में उम्मीदवारों की दो सूची में कुल 76 प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने दांतारामगढ़ के लिए अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सात बार के विधायक नारायण सिंह के बेटे वीरेंद्र सिंह का परिवार पारंपरिक रूप से कांग्रेस के साथ रहा है। उनकी पत्नी रीटा अगस्त में JJP में शामिल हो गईं और उन्हें पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। रीटा चौधरी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दांतारामगढ़ से कांग्रेस की टिकट मांगी थी लेकिन पार्टी ने उनके पति को उम्मीदवार बनाया। सीकर की जिला प्रमुख रीटा तभी से इलाके में अपने राजनीतिक आधार को मजबूत कर रही थीं और उन्होंने जेजेपी में शामिल होकर कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। जेजेपी ने सोमवार को छह उम्मीदवारों की सूची जारी की जिनमें रीटा का भी नाम था। रीटा ने PTI से कहा, ”मैंने अपने दिल की सुनी, मुझे जो सही लगा वह किया और JJP में शामिल हो गई। मैं लोगों के बीच रही हूं, जब उन्हें मेरी जरूरत थी तब मैं उनके साथ खड़ी रही और इसलिए लोगों ने मुझे और मेरे फैसले को स्वीकार किया है।” उन्होंने कहा, “लोग खुश हैं क्योंकि वे बदलाव चाहते हैं। अब पार्टी ने मुझे दांतारामगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है और मुझे अपनी जीत का भरोसा है।”पति से मुकाबले पर क्या बोलीं रीटा चौधरी अपने पति के साथ राजनीतिक मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर रीटा चौधरी ने कहा, “कांग्रेस ने अभी तक दांतारामगढ़ से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती, लेकिन लोग बदलाव चाहते हैं।” रीटा चौधरी ने कहा कि वह विकास, पानी की समस्या और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं उनके पति वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव उनके बीच “सीधी लड़ाई” होगी। दांतारामगढ़ सीट पर जाट मतदाताओं का दबदबा उन्होंने कहा, “JJP ने रीटा को मैदान में उतारा है और मुझे भी दोबारा टिकट मिलने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में, यह निश्चित रूप से पति-पत्नी के बीच सीधा मुकाबला होगा।” वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नए स्कूल जैसी कई कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू कीं और वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। वीरेंद्र सिंह को 2018 में कांग्रेस का टिकट मिला था। उनके पिता नारायण सिंह इस सीट से सात बार 1972, 1980, 1985, 1993, 1998, 2003 और 2013 में जीते थे। दांतारामगढ़ सीट (Interesting Mukabala) पर जाट मतदाताओं का दबदबा है। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत 1951 में पहली बार इस सीट से चुने गए थे। 

Political Conspiracy: Clarification on Revenue Minister's announcement of giving Rs 25 lakh to the polling booth...listen VIDEO
Uncategorised

Political Conspiracy : राजस्व मंत्री की पोलिंग बूथ को 25 लाख रुपये देने की घोषणा पर सफाई…सुने VIDEO

भोपाल, 25 अक्टूबर। Political Conspiracy : मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पोलिंग बूथ को 25 लाख रुपए देने की घोषणा वाले मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। मंत्री ने अपने वायरल हो रहे वीडियो को आचार संहिता के पहले का बताया है। उन्होंने कहा कि गांव को अच्छा काम करने पर विधायक निधि से पुरस्कार देने की कही बात थी। वे इसका जवाब दे देंगे और इसके बाद सत्यता सामने आ जाएगी। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैंने सुना कि आचार संहिता उल्लंघन में कोई केस दर्ज हुआ है। मैं इसको दिखवाता हूं। मुझे पता नहीं यह कौन सा मामला है। जहां तक मुझे याद है कि ये पुराना वीडियो है जिसमें आचार संहिता से पहले गांव में इस बात को कहता था। जो गांव अच्छा काम करेगा उसके लिए हम अपनी विधायक निधि से राशि देंगे। ताकि उस गांव का विकास हो सके। मैंने कई गांव में कहा है। मुझे लगता है कि कांग्रेस के लोगों ने आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की होगी। मैं इसका जवाब दे दूंगा और इसके बाद सत्यता सामने आ जाएगी। मैंने शिकायत की है और करता रहूंगा: नीरज शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने इस मामले में कहा कि मैने शिकायत की है और करता रहूंगा। ये अनेक पोलिंग पर ऐसी घोषणा कर रहे हैं। किसी भी पोलिंग बूथ जाकर कह रहे हम 25 लाख देंगे। कहीं कह रहे चुनाव जीतने के बा द 51 लाख देंगे। आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे। आधे अधिकारी-कर्मचारी सेट हैं। चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। कई पोलिंग बूथ पर ऐसे कारनामे रचे। और अभी भी साड़ी, कंबल बांट रहे हैं। बता दें कि आज चुनाव आयोग के निर्देश पर सागर जिले के राहतगढ़ थाने में परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई जिसमें वो लोगों से चुनाव में सबसे ज्यादा वोट लाने वाले पोलिंग बूथ को 25 लाख रुपए देने की घोषणा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके ऊपर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्रकरण दर्ज किया (Political Conspiracy) गया है।