ACB EOW Joint Action Breaking

MP Election 2023: BJP announced in-charges for 230 assembly seats...CM will handle the responsibility of the area...?
Uncategorised

MP Election 2023 : BJP ने 230 विधानसभा सीटों पर की प्रभारियों की घोषणा…CM क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे…? 

भोपाल, 25 अक्टूबर। MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने सभी विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 230 प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। धारा सिंह पटेल को सीएम शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा  क्षेत्र बुधनी की जिम्मेदारी दी गई है। 

Narayan Tripathi: My eyes are on 30 seats of Vindhya including Maihar-Satna...! listen to the video
Uncategorised

Narayan Tripathi : मेरी नजर मैहर-सतना सहित विंध्य की 30 सीटों पर है…! सुनिए VIDEO

मैहर, 25 अक्टूबर। Narayan Tripathi : मैहर जिला बनने के बाद विधायक नारायण त्रिपाठी  2 दिन के लिए यहां आए और फिर वापिस भोपाल चले गए। मैहर, सतना जिले में कयास लगाए जा रहे थे कि नारायण त्रिपाठी चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे में विधायक त्रिपाठी ने इस पर विराम लगाते हुए वीडियो जारी कर कहा कि मेरी नजर मैहर, सतना सहित विंध्य की 30 सीटों पर है। मैं सभी 30 सीटों पर प्रत्याशी के चयन के लिए भोपाल में हूं।  नारायण त्रिपाठी ने अपनी विंध्य जनता पार्टी बनाई है जिससे वो प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं। नारायण त्रिपाठी ने वीडियो में कहा कि किसी दल के साथ मुझे ना जोड़ा जाए। मैं विंध्य निर्माण के लिए लगा हूं और इसके लिए भोपाल में हूं। जल्द ही आप सबके बीच आऊंगा। बता दें कि बीजेपी से इस्तीफा देने वाले मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की विंध्य जनता पार्टी को हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटित किया था। इसमें गन्ने के सामने एक किसान खड़ा हुआ नजर आ रहा था।  भाजपा से इस्तीफा देने के बाद उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें थी, लेकिन प्रत्याशियों के ऐलान के बाद इस पर भी विराम लग गया। त्रिपाठी (Narayan Tripathi) लंबे समय से विंध्य प्रदेश बनाने की मांग कर रहे थे। 

Election 2023: BSP released 11th list...announced 17 candidates...see list
Uncategorised

Election 2023 : BSP ने जारी की 11वीं लिस्ट…17 उम्मीदवारों का किया ऐलान…देखें सूची

भोपाल, 25 अक्टूबर। Election 2023 : बहुजन समाज पार्टी लगातार अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार पार्टी ने अपनी 11वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। 

Angry Candidate: This is called politics...! 'Wife' got angry due to 'husband' getting ticket... vented anger on MLA like this
Uncategorised

Angry Candidate : इसी का नाम हैं पॉलिटिक्स…! ‘पति’ को टिकट मिलने से ‘पत्नी’ हुई नाराज…MLA पर ऐसे निकाला गुस्सा

जयपुर, 24 अक्टूबर। Angry Candidate : राजस्थान के संत्ता संग्राम में कांग्रेस 76 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पहली सूची में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गलहोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 33 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था। इसी तरह दूसरी लिस्ट में 15 मंत्रियों समेत 43 नामों का एलान किया गया था। दूसरी सूची में कांग्रेस ने अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक सफिया जुबेर खान का टिकट काट दिया। सफिया की जगह उनके पति और मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले से सफिया खुश नहीं हैं, उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई है। सफिया खान को इसलिए आया गुस्सा एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सफिया ने कहा- पार्टी ने मेरा टिकट काटकर ठीक नहीं किया। हमारा समाज पुरुष प्रधान है, 100 फीसदी महिलाएं स्वीकार नहीं है। राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ाने के दावे करना आसान है, लेकिन इसे लागू करना फिलहाल मुश्किल है। पंचायती राज में महिलाएं आ जाएं तो वह काम नहीं कर पातीं और जो करना चाहती हैं उन्हें करने नहीं दिया जाता। पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता बदलने में समय लगेगा, लेकिन आने वाले वक्त में ये बदलाव जरूर आएगा। तीन बार के विधायक रह चुके हैं जुबेर जुबेर खान ने रामगढ़ सीट से 6 बार चुनाव लड़ा है और वे तीन बार विधायक बने हैं। 2008 और 2013 में जुबेर चुनाव हार गए थे। ऐसे में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी सफिया जुबेर खान को टिकट दिया था। सफिया ने भाजपा के सुखवंत सिंह को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया था। कांग्रेस ने अब तक 6 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे दो सूचियों में कांग्रेस ने 6 मुस्लिम प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, फतेहपुर से हाकम अली, किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान, पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ और रामगढ़ से जुबेर खान को टिकट (Angry Candidate) दिया गया है।

Vijayadashami Festival: A lot of people targeted each other in the name of great festival...CM's polite attack on this tweet of BJP...see
Raipur

Vijayadashami Festival : महापर्व के बहाने एक-दूसरे पर खूब लगे निशाना…BJP के इस TWEET पर CM का विनम्र हमला…देखें

रायपुर, 24 अक्टूबर। Vijayadashami Festival : एक तरफ जहां आज पूरे देश में महापर्व विजयादशमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस त्योहार के बहाने सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर खूब निशाना साधने में लगे हुए हैं। जी हां, दशहरे के दिन बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भ्रष्टाचार के रावण का दहन करने की बात लिखकर मौजूदा कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। वहीं, बीजेपी के इस ट्वीट हमले का जवाब सीएम भूपेश बघेल बड़ी सादगी और शालीनता से देते नजर आए। बीजेपी के इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पलटवार करते हुए बड़े ही सादगी से पलटवार किया। सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा…“जाने दीजिए! पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है. पहले “छोटा आदमी”, “कुत्ता”, “बिल्ली” और न जाने क्या क्या कहा है…आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार मिल रही है।“ CM बघेल ने आगे लिखा… “मैं आपसे कहना चाहूँगा कि विजयदशमी के पर्व को ख़ुशी से मनाइए, मैं आपके प्रति जवाबदेह हूँ, उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए- कमीशनखोरी, अशिक्षा, कुपोषण, किसानों की बदहाली, नक्सलवाद ही रावण का स्वरूप हैं। हम सबको मिलकर इन पर विजय पाना है, हम धीरे-धीरे कुछ कार्यों में कामयाब हुए हैं, बचे हुए पर हम फिर से मिलकर साथ काम करेंगे। बुराई हारेगी सच जीतेगा छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेंगे।” आज विजयादशी के दिन एक तरफ जहां पूरे देश में लोग एक-दूसरे का बधाई संदेश भेज रहे है। वहीं बीजेपी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए ट्वीट किया गया। बीजेपी के आफिसियल अकाउंट से किये गये ट्वीट में रावण का कार्टून बनाकर बीजेपी ने लिखा है- इस बार होगा भ्रष्टाचार के रावण का दहन…..।

BIG BREAKING: The way is clear for Nisha Bangre to contest the elections, the government accepted the resignation, discussions about contesting the elections with Congress.
Uncategorised

BIG BREAKING : निशा बांगरे के चुनाव लड़ने का रास्ता क्लियर, सरकार ने इस्तीफा किया मंजूर, कांग्रेस से इलेक्शन लड़ने की चर्चा

भोपाल, 24 अक्टूबर। BIG BREAKING : मध्य प्रदेश की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। एमपी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को इस्तीफा पर फैसला लेने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद निशा के कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया था। रिजाइन स्वीकार नहीं होने के कारण सोमवार देर रात कांग्रेस ने बैतूल की आमला विधानसभा सीट से मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित किया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आमला सीट से टिकट बदल सकती है। वहीं सरकार की तरफ से विभागीय जांच के मामले में निशा ने आरोप पत्र मंजूर किया है। पत्र के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप स्वीकार है। दरअसल, निशा ने सरकारी पद पर रहते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। नियम के मुताबिक, पद पर रहते हुए सरकारी अधिकारी बतौर सिविल आचरण अधिनियम का उल्लंघन किया था। ये है पूरा मामला छतरपुर के लवकुश नगर की एसडीएम निशा बांगरे ने 22 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा था कि स्वयं के निजी आवास के उद्घाटन पर जाने के लिए मना कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें विश्व शांति सम्मेलन में तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन के लिए भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे व्यथित होकर वे इस्तीफा दे रही है। लेकिन राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। जिसके बाद वे हाईकोर्ट पहुंची। आमला से की थी पदयात्रा की शुरुआत 28 सितंबर 2023 को निशा बांगरे ने बैतूल जिले के आमला से पदयात्रा यात्रा की शुरुआत की। उनकी ये यात्रा बोरी, सारणी, सलैया, शाहपुर, केसला, नर्मदापुरम, सलकनपुर, बुधनी, शाहगंज औबेदुल्लागंज और से मंडीदीप होते हुए 9 अक्टूबर को राजधानी भोपाल पहुंची थी। पुलिस से हुई थी नोकझोंक इसके बाद भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहा पर ही पुलिस ने निशा बांगरे को रोक दिया था। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। जिसमें निशा बांगरे के कपड़े फट गए थे। साथ ही उनके हाथों में मौजूद संविधान का फोटो भी फट गया। वहीं पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया था। निशा सेंट्रल जेल में ही भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। इसके बाद 10 अक्टूबर की रात निशा बांगरे को जमानत मिली थी। HC के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी निशा निशा बांगरे ने अपने इस्तीफे को लेकर पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। SC ने याचिकाकर्ता अर्जेंसी बताकर हाईकोर्ट में ही आवेदन पेश करने को कहा है। SC ने याचिका खारिज करते हुए जबलपुर हाईकोर्ट को जल्द निर्णय लेने के आदेश दिए थे। जिसके बाद HC ने सुनवाई करते हुए शासन को 23 अक्टूबर तक फैसला लेने और 27 अक्टूबर को एक्शन टेकन रिपोर्ट देने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस काम में तेजी आई है। लंबे विवाद के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर किया। पहले मल्टीनेशनल कंपनी में करती थीं नौकरी बालाघाट जिले में जन्मी निशा बांगरे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की। साल 2016 में उनका चयन एमपी में डीएसपी के पद पर हो गया। 2017 में उनका एमपी में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हो गया। बैतूल के आमला क्षेत्र में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी।

MP SARKAR'S KARJ: Amidst the code of conduct, Madhya Pradesh government has again taken loan...when and how much loan has been taken, see the data here
Uncategorised

MP SARKAR KA KARJ : आचार संहिता के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने फिर लिया कर्ज…कब और कितना लिया है LOAN यहां देखें आकंड़ा

भोपाल, 24 अक्टूबर। MP SARKAR KA KARJ : मध्य प्रदेश सरकार ने आचार संहिता के बीच एक बार फिर कर्ज लेगी। 11 साल के टेन्योर पर शिवराज सरकार ने 1 हजार करोड़ का लोन लेगी। 2034 तक सरकार को चुकाना कर्ज होगा। इसके पहले आचार संहिता लागू होने से पहले एक ही दिन में राज्य सरकार ने तीन बार ऋण लिया था। 2034 तक चुकाना होगा कर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने आचार संहिता के बीच एक बार फिर कर्ज लेगी। 11 साल के टेन्योर पर शिवराज सरकार ने 1 हजार करोड़ का लोन लेगी। 2034 तक सरकार को चुकाना कर्ज होगा। इसके पहले आचार संहिता लागू होने से पहले एक ही दिन में राज्य सरकार ने तीन बार ऋण लिया था। मध्य प्रदेश सरकार पर फिलहाल 4 लाख करोड़ के करीब का कर्ज है। एमपी के वित्तीय हालात के अनुसार प्रदेश के हर व्यक्ति पर 40 हजार रुपए से ज्यादा का ऋण है। एक बार फिर सरकार एक हजार करोड़ का कर्जा लेने जा रही है। 25 अक्टूबर को सरकार के खाते में कर्ज की रकम आएगी। चुनावी साल में जनता को लुभाने के लिए सरकार नई-नई घोषणाएं कर रही है। इस मुफ्त पैसे की बंदरबांट से कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। मप्र सरकार पर इस समय करीब 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। आर्थिक स्थिति के मुताबिक राज्य का हर व्यक्ति 40 हजार रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबा (MP SARKAR KA KARJ) हुआ है। मध्यप्रदेश सरकार ने कब कितना लिया कर्ज 25 जनवरी 2023 – 2000 करोड़02 फरवरी 2023 – 3000 करोड़09 फरवरी 2023 – 3000 करोड़16 फरवरी 2023 – 3000 करोड़23 फरवरी 2023 – 3000 करोड़02 मार्च 2023 – 3000 करोड़09 मार्च 2023 – 2000 करोड़17 मार्च 2023 – 4000 करोड़24 मार्च 2023 – 1000 करोड़29 मई 2023 – 2000 करोड़14 जून 2023 – 4000 करोड़12 सितंबर 2023 -1000 करोड़21 सितंबर 2023 – 500 करोड़ का कर्ज26 सितंबर तीन शिफ्ट में 5000 करोड़ का कर्ज।

MP Election 2023: Rape accused Mirchi Baba can contest assembly elections from this seat...Akhilesh Yadav gave best wishes
Uncategorised

MP Election 2023 : रेप के आरोपी मिर्ची बाबा इस सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव…Akhilesh Yadav ने दी शुभकामनाएं

भोपाल, 24 अक्टूबर। MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में चुनावी समर के बीच मिर्ची बाबा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अखिलेश यादव ने सोमवार को मिर्ची बाबा से मुलाकात की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘मप्र के मिर्ची बाबा से एक शिष्टाचार भेंट और उनके मप्र विधानसभा में एक विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं।’ अखिलेश यादव से मिर्ची बाबा की इस मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के मानना है कि मिर्ची बाबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।समाजवादी पार्टी मिर्ची बाबा को बुधनी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती हैं। इसकी वजह यह है कि जेल से बरी होने के बाद मिर्ची बाबा लगातार शिवराज सरकार पर हमलावर हैं और सरकार पर साजिश के तहत फंसाने के आरोप लगाते रहे हैं। रेप के आरोप में जेल गए थे मिर्ची बाबा मिर्ची बाबा करीब 1 साल पहले  एक महिला ने रेप के आरोप में जेल गए। उनके खिलाफ एक शादीशुदा महिला ने केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उन्होंने नि:संतान महिला को झांसे में लेकर अपने आश्रम में रेप किया था। इसके बाद उन्हें धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन उन पर लगाया गया आरोप कोर्ट में सिद्ध नहीं हो सका, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। इसके बाद से ही बाबा लगातार शिवराज सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद मुंडन कराकर अपना विरोध भी दर्ज कराया था। कौन है मिर्ची बाबा मिर्ची बाबा (MP Election 2023) के नाम से प्रसिद्ध महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी का असली नाम राकेश दुबे है। उन्हें मिर्ची बाबा इसलिए कहा जाता है क्योंकि वो अपने भक्तों को मिर्ची की धुनी देते हैं। मिर्ची बाबा के पिता अयोध्या प्रसाद भिंड जिले के बिरखड़ी गांव निवासी हैं। पिता मालनपुर के मंदिर में पुजारी थे। उनके चार बेटों में से मिर्ची बाबा तीसरे नंबर के हैं। साल 1997 तक राकेश दुबे ऑयल मिल में मजदूरी करते थे। इसके बाद अपनी 4 बीघा जमीन बेचकर ट्रक खरीदा। चलाने में घाटा हो गया और ट्रक को बेचना पड़ा।

Huge ruckus outside PCC Chief's bungalow... Supporters angry over this MLA's ticket being canceled poured diesel on themselves VIDEO
Uncategorised

PCC Chief के बंगले के बाहर भारी हंगामा…इस MLA का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने खुद पर डाला डीजल VIDEO

भोपाल, 23 अक्टूबर। PCC Chief : मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। टिकट की आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं को जब अपना नाम उम्मीदवारों की सूची में नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। दोनों ही दलों में नाराज कार्यकर्ता अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए वरिष्ठ नेताओं का घिराव कर रहा है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के सामने भारी बवाल देखा गया। विधायक मुरली मोरवाल के समर्थकों ने कमलनाथ के आवास के सामने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस को तत्काल एक्शन लेना पड़ा। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका और लंबे हंगामे के बाद कार्यकर्ता मान गए। कई कार्यकर्ताओं ने खुद पर पेट्रोल भी डाला। जलाया दिग्विजय सिंह का पुतला दूसरी तरफ शनिवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर, निवाड़ी, दतिया जिले की सेवढ़ा और मंदसौर की मल्हारगढ़ के उम्मीदवारों के खिलाफ नाराज कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया। पीसीसी दफ्तर में दिग्विजय सिंह की फोटो को जूते मारे और गोबर भी पोता. शुजालपुर के नाराज कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले के बाहर नारे लगाये और पंगत लगाकर खाना खाया। बीजेपी में भी मचा बवाल नाराजगी सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं है। जबलपुर की उत्तर-मध्य विधानसभा सीट पर पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के सामने नाराज कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ प्रदर्शन और नारेबाजी की, बल्कि उनके सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की। इस सीट से अभिलाष पांडे को टिकट मिला है जिस कारण धीरज पटेरिया और पूर्व मंत्री शरद जैन (PCC Chief) के समर्थकों ने पार्टी दफ्तर में जमकर हंगामा किया।

LIST CONTINUE BREAKING: BJP appointed election operators...they will perform important responsibilities...see list
Raipur

LIST JARI BREAKING : BJP ने की चुनाव संचालकों की नियुक्ति…ये निभाएंगे अहम जिम्मेदारी…देखें लिस्ट

रायपुर, 22 अक्टूबर। LIST JARI BREAKING : भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव संचालकों की नियुक्ति की है। इस संबंध में भाजपा की ओर से सूची भी जारी की गई है। जिसमें 11 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संचालकों का नाम शामिल है। यह नियुक्ति बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की है। देखिये लिस्ट