Tiktok को लेकर पागलपन…! युवाओं का गैंग ट्रैक पर खड़े होकर बना रहे थे रील…उसके बाद जो हुआ वह रूह कंपा देने वाला…यहां देखिए VIDEO

Spread the love

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। Tiktok : सोशल मीडिया का पागलपन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। लोग कुछ लाइक्स और शेयर पाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। किसी भी हद तक जाकर कंटेंट बनाने की और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की चाहत अब जानलेवा साबित हो रही है।

सोशल मीडिया में भी हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो यह दर्शाता है कि कैसे यह ट्रेंड खतरनाक होता जा रहा है। वायरल वीडियो में चार लड़के पटरी के किनारे वीडियो बनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन उसके बाद जो होता है, वह भयावह है।

पटरी किनारे लापरवाही पड़ी भारी

वायरल वीडियो बांग्लादेश का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ दोस्त पटरी के किनारे मस्ती करते देखे जा सकते हैं। उनमें से एक लड़का वीडियो बना रहा था। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेन आती है। लड़कों को वीडियो बनाने की धुन में यह आभास ही नहीं होता है कि वह पटरियों के कितनी पास खड़े हैं।

तभी सेकंडों में ट्रेन पास आती है और लड़कों को टक्कर मारती हुई निकल जाती है। इसमें जो लड़का वीडियो बना रहा होता है, वह तेजी से भागता है, लेकिन उसके कुछ दोस्त टक्कर की चपेट में आ जाते हैं। वीडियो से यह प्रतीत होता है कि हादसा बेहद भयावह था।

खतरनाक साबित हो रहा ट्रेंड

ऐसी घटनाएं बार-बार हमें सिखाती हैं कि सोशल मीडिया में वायरल होने का ट्रेंड कितना खतरनाक साबित होता जा रहा है, लेकिन लोग इससे सबक लेने की बजाय इन पर ध्यान नहीं देते हैं।

लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं और लड़कों की लापरवाही के लिए आलोचना भी की है। एक शख्स ने लिखा कि एक युवा लड़के ने महज 10 सेकंड की रील के लिए अपनी जान दे दी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह विश्वास करना कठिन है कि लोग कंटेंट बनाने में इतने तल्लीन कैसे हो जाते हैं कि वे अपने आस-पास हो रही हर चीज को भूल जाते हैं।