Tishaa Kumar Funeral : दुखद खबर…! एक्टर की 20 साल की इकलौती बेटी का निधन…! अंतिम विदाई में टूटा सब्र का बांध…यहां देखें VIDEO

Spread the love

नई दिल्ली, 25 जुलाई। Tishaa Kumar Funeral : एक्टर और प्रोड्यूसर से बने कृष्ण कुमार की लाइफ इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। उनकी 20 साल की बेटी तिशा कुमार का बीती 18 जुलाई को निधन हो गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिशा को कैंसर था। वह जर्मनी में अपना इलाज करवा ही थीं। उन्होंने जर्मनी में ही इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। तिशा कुमार के निधन के चार दिन बाद यानी 22 जुलाई को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में तमाम सिलेब्स पहुंचे।

तिशा के अंतिम संस्कार के दौरान से सामने आई फोटो में उनकी मां तान्या कुमार को देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। वहीं उनके पिता एक्टर कृष्ण कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। सामने आई एक तस्वीर में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को अपने चाचा कृष्ण कुमार को संभालते हुए देखा गया। भारी बारिश के बीच तिशा का अंतिम संस्कार हुआ। तिशा अब पंचतत्व विलिन हो चुकी हैं।

तिशा लाइमलाइट से दूर रहती थीं। उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ के प्रीमियर के दौरान देखा गया था। वे इवेंट का हिस्सा बनी थीं। वे अपने पिता कृष्ण कुमार के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। तिशा कुमार की उम्र सिर्फ 20 साल थी। वे 6 सितंबर 2003 को कृष्ण कुमार और तान्या सिंह (Tishaa Kumar Funeral) के घर जन्मी थीं।