Victory in Civic Elections: BJP's victory in 23 places without voting...! See who won in order hereVictory in Civic Elections
Spread the love

रायपुर, 03 फरवरी। Victory in Civic Elections : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। और 11 फरवरी को वोटिंग और 15 फरवरी को इसके नतीजे आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही 23 जगह भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हो चुकी है। 5 नगर निगम में 6 पार्षदों की निर्विरोध जीत हुई है। आईए जानते हैं कौन-कौन से जिले के नगर पंचायत नगर पालिका और नगर निगम हैं, जहां पर पार्षद और अध्यक्ष निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। अब बात करते हैं कि कहां निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। कुल 20 से ज्यादा पार्षद चुनाव जीत गए हैं।

निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पार्षद

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 13 से रमेश पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं।

लोरमी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 और 17 से धरनी पुरुषोत्तम राठौर और भीखम शिव शंकर यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए।

नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 5 और 7 के मनोज कुमार पांडे और मेलाराम जायसवाल निर्विरोध पार्षद चुने गए।

नया बाराद्वार नगर पंचायत की वार्ड क्रमांक 7 के जितेश शर्मा निर्विरोध पार्षद चुने गए।

नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक 7 और 15 के राधा देवीटंडन जयशंकर पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए।

कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 के नरेंद्र कुमार देवांगन निर्विरोध पार्षद चुने गए।

दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 के आलोक पैरेडा निर्विरोध पार्षद चुने गए।

कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 के शिवमती पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए।

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 और 45 के पूनम दिवेश सोलंकी और नारायण पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए।

बिलाईगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2, 3 और 8 घनश्याम कहार मुकेश जायसवाल सौभाग्य शरण सिंह निर्विरोध पार्षद चुने गए।

दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 21 में विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

डोडी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 और 9 में माधुरी रावटै और राजेंद्र कुमार मानकर निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

चिकलाकसा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 में राजू रावटे निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

बारसूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 में गीता बघेल निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुई।

भिलाई नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 35 में चंदन यादव निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

कोंटा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 में पी. विजय कुमार निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 में सीता पैकरा निर्विरोध पार्षद चुने गए।

सीतापुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में विवेक कुमार नामदेव निर्विरोध पार्षद चुने गए।

बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 में विवेक कुमार नामदेव निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

समोदा नगर पंचायत केवट क्रमांक 15 में सत्येंद्र चेलक निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

फिंगेश्वर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में दीपक श्रीवास निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

सरायपाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 5 और 13 में रोहित प्रधान और गंगाराम पटेल निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर खुशबू अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

बसना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 वार्ड, क्रमांक 11 और वार्ड क्रमांक 13 में आशीष साहू, महेंद्र सिंह और राकेश डड़सेना निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए।

वहीं, 4 नगर पालिका में 6 पार्षद और 14 नगर पंचायत के 21 वार्डों में बीजेपी के कैंडिडेट निर्विरोध चुने गए है। कहीं कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया तो किसी वार्ड में सिर्फ एक ही नामांकन आने से भाजपा की जीत हुई है। वहीं, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बनी हैं।