Vishnu Deo Sai Cabinet : बिग ब्रेकिंग…! साय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये 9 विधायक…कल दोपहर को लेगें शपथ…देखिए नाम

Spread the love

रायपुर, 21 दिसंबर। Vishnu Deo Sai Cabinet : छत्तीसगढ़ में कल 9 मंत्री शपथ लेंगे। सुबह 11.45 बजे मंत्री पद के लिए राजभवन में शपथ होगा। जिन मंत्रियों को शपथ दिलाया जायेगा, उसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया में इस बात की जानकारी दी है। खबर है कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सुबह 11.45 बजे शपथ ग्रहण होगा।

छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। कैबिनेट में इन विधायकों को मंत्री के रुप में शामिल किया जा रहा है। ये विधायक कल दोपहर पौने 12 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मंत्री बनाए जाने वालों में- बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्‍यप, लखन लाल देवांगन, श्‍याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने बताया कि फिलहाल 9 मंत्री बनाए जा रहे हैं। एक पद खाली रखा गया है। उन्‍होंने बताया कि विभागों का बंटवारा भी शीघ्र कर लिया जाएगा।

बता दें कि कल 9 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ राज्‍य कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री सहित 12 मंत्री हो जाएंगे।

पहली बार वाले 5 विधायक होंगे कैबिनेट में शामिल

विष्‍णु कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 नए मंत्रियों में 3 पहली बार के विधायक हैं। इनमें ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में पहली बार वाले विधायकों की संख्‍या बढ़कर पांच हो गई है। दोनों डिप्‍टी सीएम भी पहली बार के विधायक हैं।

कैबिनेट में सरगुजा का दबदबा

विष्‍णुदेव कैबिनेट में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। मुख्‍यमंत्री स्‍वयं इसी संभाग से चुनाव जीतकर आए हैं। मंत्री बनाए जा रहे राम विचार नेताम, श्‍याम बिहार जायसवाल और लक्ष्‍मी राजवाड़े भी सरगुजा संभाग से हैं। बिलासपुर संभाग से दो मंत्री बनाए गए हैं। लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी शामिल हैं। रायपुर संभाग से भी दो मंंत्री शामिल किए गए हैं इनमें बृजमोहन अग्रवाल और टंक राम वर्मा शामिल हैं। दुर्ग और बस्‍तर संभाग से एक-एक मंत्री (Vishnu Deo Sai Cabinet) बनाए गए हैं।